विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

Bigg Boss 15: राजीव अदातिया ने किया जंग का ऐलान, करण और जय से बोले- ये मत सोचो बड़े स्टार हो तो...देखें Video

राजीव अदातिया का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सभी कंटेंडर को एक बराबर बता रहे हैं.

Bigg Boss 15: राजीव अदातिया ने किया जंग का ऐलान, करण और जय से बोले- ये मत सोचो बड़े स्टार हो तो...देखें Video
राजीव अदातिया ने किया जंग का ऐलान
नई दिल्ली:

बिग बॉस 15 को शुरू हुए 4 हफ्ते बीत चुके हैं और घर में इस समय हंगामा मचा हुआ है. जहां घर में कुछ नए रिश्ते बन रहे हैं तो कुछ पुराने रिश्तों को टूटते हुए भी देखा जा रहा है. वहीं, घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले राजीव अदातिया के आने के बाद पूरा खेल मानो पलट गया है या यूं कह सकते हैं कि राजीव की एंट्री ने गेम को और दिलचस्प बना दिया है. राजीव अदातिया का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सभी कंटेंडर को एक बराबर बता रहे हैं.

वूट सेलेक्ट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें राजीव कहते हुए सुने जा सकते हैं कि. ‘आप ये मत सोचो कोई कि आप लोग बड़े स्टार हो हाईलाइट कर दिया तो आप लोग रुकने वाले हो. सब लोग कंटेंडर हैं घर में और सब आगे जा सकते हैं. आसिम जब आया था तब उसे भी कोई नहीं जानता था. उसने भी अपनी पहचान बनाई. वो टॉप टू तक पहुंचा. वो आदमी भी आगे जा सकता है, जो फेमस नहीं है'. राजीव की इस बात से घरवाले भी सहमत नजर आए. राजीव ये बात जय भानुशाली आर करण कुंद्रा से बोल रहे थे.

गौरतलब है कि जब से राजीव की एंट्री बिग बॉस के घर में हुई है, तब से हाई वोल्टेज ड्रामा चालू है. बीते दिनों राजीव और ईशान के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला, जो घर के बाहर एक-दूसरे को जानते हैं. वहीं, इस वीकेंड के वार में सलमान खान भी राजीव अदातिया को सपोर्ट करते देखे गए थे.

ये भी देखें: सान्या मल्होत्रा, सोहा अली खान और पूजा हेगड़े माया नगरी में हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajiv Adatia, Big Boss 15, Karan Kundrra, Jay Bhanushali, Rajiv Adatia Fight, Tejasswi Prakash, Big Boss 15 Fight Video, Bigg Boss 15 Wild Card Entry, Umar Riaz, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com