यह बच्चा बड़ा होकर बेहद हैंडसम दिखता है और अब टीवी का बड़ा स्टार बन चुका है. सीरियल जोधा अकबर में अकबर के किरदार को निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला यह बच्चा टीवी की दुनिया में जाने माने एक्टर के रूप में स्थापित हो चुका है. दो सालों तक टीवी की दुनिया में अकबर बनकर धूम मचाने वाले इस बच्चे ने दमदार लुक के चलते लोगों के बीच इतने फेमस हो गए थे कि लोग उन्हें अकबर ही पुकारने थे. इसके बाद यह मशहूर सीरियल नागिन में भी दिखा. वहीं चंद्र नंदिनी में चंद्र के रोल में भी यह घर घर पसंद किया गया.
अगर आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें, यह टीवी स्टार रजत टोकस के बचपन की फोटो है. बाद में रजत टोकस लाइमलाइट से दूर चल गए. ऐसे में अगर आप उनकी हालिया इंस्टा तस्वीरें देखेंगे तो वाकई हैरान हो जाएंगे कि रजत का लुक कितना चेंज हो गया है. ‘पृथ्वीराज' का क्यूट सा पृथ्वीराज अब कितना बदल गया है कि पहचान में ही नहीं आ रहा है.
आपको बता दें कि रजत टोकस ने अपनी टीनएज में पृथ्वीराज चौहान सीरियल में भी अपने दमदार लुक और अदाकारी से लोगों का मन मोह लिया था. रजत टोकस ने अपनी दमदार बॉडी के बल पर अपना लुक लगभग पूरा ही चेंज कर लिया है.
इस फोटो को जरा गौर से देखिए..इस तस्वीर में प्यारा सा बच्चा आपके अपने रजत टोकस ही हैं. रजत कैसे एक सुंदर से बच्चे से कैसे जवां गबरू और लाखों दिलों की धड़कन बन गए.
अब जरा इस तस्वीर को देखिए, यहां आपको एक बेहद क्यूट, सुंदर और बेहद आकर्षक टीन एज लड़का दिख रहा है. ये रजत ही हैं. इसके कुछ सालों बाद ही रजत को पृथ्वीराज में रोल का मौका मिल गया था.
इस तस्वीर को देखिए आप पहचान नहीं पाएंगे कि लंबी मूछों वाला अकबर ऐसा भी लग सकता है. रजत ने हर बार किरदार की डिमांड पर ही अपने लुक को चेंज किया है और ये ही उनके किरदार की खूबसूरती रही है कि वो हर बार ज्यादा अच्छे लगे हैं.
पिछले साल नवंबर माह में रजत टोकस कुछ अज्ञात कारणों से अस्पताल में भर्ती हो गए थे और वहीं अस्पताल से ही रजत ने इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी सेहत का अपडेट दिया था. तब रजत ने कहा था कि जब आपको लगे कि आराम का वक्त नहीं है, दरअसल तभी आराम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि स्ट्रेस या फिर ज्यादा वर्कआउट के चलते रजत अस्पताल में भर्ती हुए. यूं भी रजत के वर्कआउट वीडियो देखकर यही कहा जा सकता है कि वो अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा ही सतर्क हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajat Tokas Of 'Jodha Akbar, Rajat Tokas, रजत टोकस, Rajat Tokas Age, Rajat Tokas Instagram, Rajat Tokas Marriage, Rajat Tokas Transformation, Rajat Tokas Tv Serial, Rajat Tokas Wife, Rajat Tokas Wife Photos