इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 1 की शानदार सफलता के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 लेकर आया है. इस सीजन में देशभर के असाधारण कलाकारों के साथ दोगुना रोमांच होगा, जो मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जौहर दिखाएंगे. असम के सिल्चर से आए दिब्बय दास ने ऑडिशन राउंड के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से जजों को इंप्रेस कर दिया था. हालांकि दिब्बय के लिए ज़िंदगी आसान नहीं थी. डांस के प्रति अपनी लगन पूरी करने के लिए वो 3 साल पहले अपनी किस्मत आजमाने अपने गांव से भागकर सपनों के शहर मुंबई आ गए थे.
अब दिब्बय शौक से डांसर हैं और पेशे से डिलीवरी बॉय हैं. दुख की बात यह है कि वो लोगों को फूड डिलीवर करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन खुद अपना पेट भरने के लिए उन्हें लंगर में खाना पड़ता है. दिब्बय को अपना गुज़ारा करने के लिए हर रोज संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने अपनी डांस की प्रैक्टिस और अपनी डांसिंग स्किल्स निखारना जारी रखा. उनकी अटूट मेहनत और अपनी मां के सपोर्ट से दिब्बय अंततः इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के मंच पर पहुंच गए. असम के इस युवा लड़के की दिल छू लेने वाली कहानी तीनों जजों -मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के दिलों के तार भी छेड़ गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपने सफर के बारे में बताते हुए दिब्बय ने ने कहा कि जब वो खाना पहुंचाने जाते हैं, तो किस तरह ग्राहक उन्हें पानी पिलाते हैं और इससे उनका दिन बन जाता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सबसे बड़ी उदारता होती है. यह सुनकर कोरियोग्राफर एवं डांस मैस्ट्रो गीता कपूर ने कहा, 'अक्सर जब हमारे दरवाजे पर फूड डिलीवर किया जाता है, तो हमें डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को धन्यवाद देना याद ही नहीं रहता. हालांकि अब मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं याद से ऐसा करूं'. गीता कपूर का यह कमेंट सुनने के बाद दिब्बय के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान बिखर गई. इस फीडबैक से बेहद खुश नजर आए दिब्बय ने कहा, 'इंडियाज बेस्ट डांसर में आज मेरे लिए जो भी कहा गया, वो मेरी मां की वजह से है, जिन्होंने मुझ पर यकीन रखा, मेरे डांसिंग टैलेंट को पहचाना और मुझे हौसला दिया। मैं डांस फ्लोर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं और मैं अपने परिवार को गर्व महसूस कराने के लिए अपना बेस्ट दूंगा. अब मुझे लग रहा है कि मेरा संघर्ष रंग लाया, क्योंकि मैं इस देश के सबसे बड़े डांसिंग प्लेटफार्म पर पहुंच गया हूं'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं