विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2023

बिग बॉस 16 में लाखों रुपये कमाने के बाद भी मुंबई में बेघर हैं प्रियंका चौधरी, बोलीं- मैं किसी तरह मैनेज कर रही हूं

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में रहने के लिए एक हफ्ते का लाखों रुपये चार्ज कर रही थीं. बावजूद इसके अब अभिनेत्री सलमान खान के शो से निकलने के बाद बेघरों वाली जिंदगी जी रही हैं.

बिग बॉस 16 में लाखों रुपये कमाने के बाद भी मुंबई में बेघर हैं प्रियंका चौधरी, बोलीं- मैं किसी तरह मैनेज कर रही हूं
बेघर हैं बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे थे जो एक हफ्ते की अच्छी-खासी फीस ले रहे थे. उनमें से एक टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी भी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में रहने के लिए एक हफ्ते का लाखों रुपये चार्ज कर रही थीं. बावजूद इसके अब अभिनेत्री सलमान खान के शो से निकलने के बाद बेघरों वाली जिंदगी जी रही हैं. जी हां बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी के पास कोई घर नहीं हैं. वह घर की तलाश में घूम रही हैं. 

बिग बॉस 16 से निकलने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में ढेर सारी बातें की. इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया है कि बिग बॉस 16 से निकलने के बाद उनके पास घर नहीं हैं. वह घर की तलाश में हैं. अभिनेत्री ने कहा, 'मैं यहां मुंबई में हूं और यहीं रहना चाहती हूं. मेरे पास अभी घर नहीं है. मैं इन दिनों घर की तलाश कर रही हूं. मेरे पास घर नहीं है, कार नहीं है, मेरे पास सिर्फ एक फोन है और आप लोगों से इंटरव्यू के लिए मिलती रहती हूं.' 

प्रियंका चाहर चौधरी ने आगे कहा, 'मैं किसी तरह मैनेज कर रही हूं. मैं पहले भी मुंबई में रही हूं लेकिन जब से मैं घर से बाहर आई हूं शहर का माहौल बिल्कुल अलग है. मैं अपने रास्ते में आने वाले सभी प्यार का आनंद ले रही हूं. मुंबई खूबसूरत है और मुझे लोगों के प्यार और दुलार की आदत हो रही है.' इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वह अपने खेल और रणनीति के अलावा अंकित गुप्ता के साथ रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं. शो में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chahar Choudhary, Priyanka Chahar Choudhary Home, Priyanka Chahar Choudhary Mumbai Home, Ankita Gupta, Teju Of Udariyaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com