टीवी के मोस्ट रोमांटिक कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बहुत ही जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. ऐसे में गुरमीत चौधरी अपनी वाइफ देबीना को शिकायत का एक भी मौका नहीं दे रहे, गुरमीत अपनी प्रेग्नेंट वाइफ का पूरा-पूरा ख्याल रख रहे हैं. देबिना ने खुद अपने इंस्टा एकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे गुरमीत उनका ध्यान रख रहे हैं.सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देबिना ने इस तरह जताई गुरमीत से नाराजगी
देबिना बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि देबिना बेड पर सो रही हैं और गुरमीत बड़े ही प्यार से देबिना के पेट पर हाथ फेर रहे हैं, इस बीच गुरमीत जैसे ही थोड़ी देर के लिए फोन पर कुछ चेक कर रहे होते हैं कि देबिना नाराज हो जाती हैं और पास में रखे सॉफ्ट टॉय के जरिए अपने इमोशन्स का इजहार करती हैं. देबिना को नाराज देख गुरमीत फिर से वहीं प्यार भरा हाथ उनके पेट पर फेरने लगते हैं, जिस पर देबिना उसी सॉफ्ट टॉय के जरिए अपनी खुशी का इजहार करती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए देबिना लिखती हैं, 'अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के तरीके'. देबिना और गुरमीत के इस क्यूट वीडियो को फैंस से खूब सारा प्यार मिल रहा है.
हाल में वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान गुरमीत, देबिना का किस तरह ख्याल रखते हैं इसकी झलक पहले भी सोशल मीडिया पर नजर आ चुकी है. हाल ही में एक वीडियो में गुरमीत को देबिना के पैर में सैंडल पहनाते देखा गया था. दरअसल, प्रेगनेंसी की वजह से देबिना नीचे झुक कर हील्स पहन नहीं पाती. ये देख पति गुरमीत आते हैं और अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को बड़े ही प्यार से सैंडल पहनाते हैं, फिर दोनों एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं. इससे पहले इन दोनों का कच्चा बादाम गाने में वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें देबिना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं