विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

नाबालिग से रेप के आरोप पर पर्ल वी पूरी का छलका दर्द, बोले- मां को कैंसर है पिता का निधन हो गया और...

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने नाबालिग से रेप के आरोप पर पहली बार इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कही है.

नाबालिग से रेप के आरोप पर पर्ल वी पूरी का छलका दर्द, बोले- मां को कैंसर है पिता का निधन हो गया और...
पर्ल वी पुरी का पोस्ट हुआ वायरल
  • पर्ल वी पुरी का पोस्ट हुआ वायरल
  • नाबालिग के साथ रेप के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
  • टीवी के मशहूर एक्टर हैं पर्ल वी पुरी
नई दिल्ली:

हाल ही में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी एक नाबालिग के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे. पर्ल वी पूरी पर ये आरोप लगने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आई थी. कई टीवी एक्टर्स ने पर्ल का साथ देते हुए उनके सपोर्ट में लंबे चौड़े पोस्ट साझा किए थे. ऐसे में अब खुद एक्टर पर्ल पुरी ने इस पूरे मामले पर अपने दिल की बात कही है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपनी बात रखी है. पर्ल ने इस पोस्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

पर्ल वी पुरी अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘जिंदगी का लोगों को टेस्ट करने का अपना तरीका होता है. कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया, जिसके 17वें दिन मेरे पिता का भी देहांत हो गया. उसके बाद मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और उसके बाद ये आरोप. बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए बुरे ख्वाब की तरह रहे. रातोंरात मुझे क्रिमिनल की तरह महसूस करवाया गया और वह सब भी तब, जब मेरी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था'.

पर्ल आगे लिखते हैं, ‘मैं खुद को हेल्पलेस महसूस कर रहा था, अभी भी स्तब्ध हूं, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे मेरे फैन्स और शुभ चिंतकों तक पहुंचना चाहिए, जिन्होंने मुझे इस मुश्किल की घड़ी में प्यार किया और मुझे सपोर्ट किया. मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद. मुझे अपने देश के कानून और भगवान पर भरोसा है. मेरे लिए दुआ करते रहें'. पर्ल पूरी के इस पोस्ट के बाद फैन्स के ढेरों कमेंट्स आने लगे हैं. सेलेब्स के भी कमेंट्स उनके पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pearl V Puri, Pearl V Puri Photo, Pearl V Puri Video, Pearl V Puri Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com