विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2023

शादी के बाद और भी ज्यादा ग्लैमरस हुईं पवित्र रिश्ता की 'अर्चना', हैरान कर देंगे अंकिता लोखंडे के ये सिजलिंग लुक्स

शादी के बाद अंकिता का लुक पहले से काफी बदल गया है और वह पहले से अधिक ग्लैमरस हो गई हैं.

शादी के बाद और भी ज्यादा ग्लैमरस हुईं पवित्र रिश्ता की 'अर्चना', हैरान कर देंगे अंकिता लोखंडे के ये सिजलिंग लुक्स
अंकिता लोखंडे हुईं पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस
नई दिल्ली:

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से टीवी पर डेब्यू करने वालीं अंकिता लोखंडे आज टीवी के साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ रही हैं. कभी टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रहीं अंकिता ने फिल्मों में काम करने के लिए टीवी को अलविदा कह दिया और फिर वह बागी 3 और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आईं. दिसंबर 2021 में अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी की. शादी के बाद अंकिता का लुक पहले से काफी बदल गया है और वह पहले से अधिक ग्लैमरस हो गई हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. 

हाल में अंकिता ने अपने बेडरूम से पति विक्की जैन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों में अंकिता मराठी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. हालांकि इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया.

ब्लैक एंड व्हाइट को आर्ड सेट में अंकिता लोखंडे काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. एक बार फिर हसबेंड विक्की के साथ रोमांटिक पोज देते हुए उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया.

ब्लू कलर के इस फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में अंकिता के स्टाइल को देखिए. खुले बिखरे बालों में उनकी आंखें जैसे बातें कर रही हो. फैंस के साथ उनकी ये तस्वीरें टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों को भी काफी पसंद आईं.

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अंकिता बेहद सिजलिंग नजर आ रही हैं. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने एसेसरीज के नाम पर सिर्फ लॉन्ग सिल्वर ईयररिंग्स कैरी की है.

ग्रीन कलर के इस हाई स्किट शिमरी गाउन में अंकिता काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. प्लंजिंग नेकलाइन वाली इस ड्रेस में अंकिता का लुक काफी वायरल हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pavitra Rishta Archana, Pavitra Rishta, Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Photos, Ankita Lokhande Glamorous Photos, Stylish Photos Of Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Tv Shows, Ankita Lokhande Movies, Ankita Lokhande Vicky Jain, Ankita Lokhande New, Ankita Lokhande Best Photos, Ankita Lokhande Facts, Ankita Lokhande Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com