विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2021

Pavitra Rishta 2 Teaser: अंकिला लोखंडे ने पवित्र रिश्ता 2 का टीजर वीडियो किया शेयर, फैन्स के यूं आए रिएक्शन

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर टीवी के प्रसिद्ध सीरियल पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन का टीजर शेयर किया है. ये एक मोशन वीडियो है.

Pavitra Rishta 2 Teaser: अंकिला लोखंडे ने पवित्र रिश्ता 2 का टीजर वीडियो किया शेयर, फैन्स के यूं आए रिएक्शन
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

अंकिला लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं. अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. अंकिता लोखंडे अकसर फैन्स के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. साथ ही वो अपने बॉयफ्रैंड विक्की जैन के साथ नजर आती रहती हैं, जिससे वो चर्चाओं में आ जाती हैं. फिलहाल अंकिता लोखंडे अपने सीरियल पवित्र रिश्ता 2 को लेकर खासा सुर्खियों में बनी हुई हैं. यह शो जल्द ही प्रसारित होने वाला है.

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया टीजर वीडियो

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके सीरियल पवित्र रिश्ता 2 का टीजर वीडियो है. ये एक मोशन पोस्टर है, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियां उड़ते हुए नजर आ रही हैं और एक दिल बना हुआ है, जिसमें पवित्र रिश्ता लिखा हुआ है. अंकिता ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'कुछ कहानियां आपको प्यार में विश्वास दिलाती हैं. ऐसी ही एक प्रेम काहनी देखिए ZEE5 पर'. 

फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन

पवित्र रिश्ता 2 का ये टीजर वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. किसी को शो के जल्द शुरु की का इंतजार है तो वहीं कई फैन्स ऐसे हैं जिन्हें शो के फिर से शुरु हो जाने से दुख है. कई फैन्स को टीजर देख सुशांत सिंह राजपूत की याद आ रही है. वो इस सीजन का भरसम विरोध कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है 'सुशांत के बिना शो कैसे पूरा हो सकता है', वहीं दूसरे ने लिखा है 'मैं काफी उत्साहित हूं'. एक फैन ने लिखा 'आपको और हमारा पवित्र रिश्ता इसी तरह बना रहे'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande And Sushant Sing Rajput, Ankita Lokhande Pavitra Rishta, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Instagram, Sushant Singh Rajput, Pavitra Rishta 2 Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com