विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

पवित्र पुनिया बॉयफ्रेंड एजाज खान संग 'पहला नशा' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करती आईं नजर, Video वायरल 

पवित्र पुनिया ने बॉयफ्रेंड एजाज खान के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों 'पहला नशा' सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

पवित्र पुनिया बॉयफ्रेंड एजाज खान संग 'पहला नशा' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करती आईं नजर, Video वायरल 
पवित्र पुनिया ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

पवित्र पुनिया कई दिनों से एजाज खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. आए दिन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. पवित्र पुनिया और एजाज खान दोनों ही बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. इसी शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई. दोनों की लव स्टोरी काफी फेमस हो चुकी हैं. इन्हें अकसर साथ देखा जा सकता है. वहीं अपने प्यार को जाहिर करते हुए पवित्र पुनिया ने एजाज खान के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 

पवित्र पुनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एजाज खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे की बाहों में झूमते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पवित्र और एजाज आमिर खान के फेमस सॉन्ग 'पहला नशा' पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं. वीडियो में दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए हैं. पवित्र पुनिया ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'बिगबॉस के बाद पहला डांस एक साथ'. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बता दें, पवित्र पुनिया बिग बॉस 14 में नजर आ चुकी हैं हालांकि वो वहां ज्यादा समय तक नहीं रह पाईं, लेकिन उन्होंने कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी. पवित्र पुनिया को बिग बॉस 14 के घर में रहने के दौरान ही एजाज खान से प्यार हो गया था. शो में दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थी. दोनों के शो से बहार होने के बाद उनके साथ के कई फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. वहीं पवित्र पुनिया को 'लव यू जिंदगी', 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन 3' जैसे कई टीवी शो में देखा गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pavitra Punia, Pavitra Punia And Eijaz Khan, Pavitra Punia Video, Pavitra Punia Dance Video, Pavitra Punia Instagraam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com