विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2020

मीडिया कैमरों को देख भड़के पार्थ समथान, यूं दे डाली धमकी- देखें वायरल Video

'कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)' एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने कैमरामैन को दे डाली धमकी.

मीडिया कैमरों को देख भड़के पार्थ समथान, यूं दे डाली धमकी- देखें वायरल Video
पार्थ समथान (Parth Samthaan) का वीडियो हुआ वायरल
  • पार्थ समथान का वीडियो हुआ वायरल
  • मीडिया को एक्टर ने दी धमकी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)' में अनुराग का किरदार निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान लॉकडाउन के दौरान काफी विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्थ समथान मीडिया को धमकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) कैमरामैन के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं. बता दें, एक्टर पार्थ समथान एक बार फिर अपने काम पर वापस लौट गए हैं और वह 'कसौटी जिंदगी के 2' के लिए शूटिंग कर रहे हैं. 


वहीं, पार्थ समथान (Parth Samthaan Video) का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 'कसौटी जिंदगी के 2 (Kasauti Zindagi Kay 2)' के सेट के बाहर का ही है. इस वीडियो में पार्थ समथान शूट पूरा खत्म करने के बाद घर की ओर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, बाहर खड़ी मीडियो को देख एक्टर का गुस्सा फूट जाता है. वीडियो में पार्थ समथान ने मुंह पर मास्क लगाए और हाथ में बैग लिए दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) कैमरामैन को उनका वीडियो पोस्ट करने को लेकर धमकी दे रहे हैं. पार्थ समथान के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, पार्थ टीवी के अलावा 'गुगली हो गई (2016)' फिल्म में नजर आ चुके हैं. 'कैसी ये यारियां' से उन्हें खासा पॉपुलैरिटी मिली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parth Samthaan, Parth Samthaan Video, Parth Samthaan Use Abusive Words To Media, Parth Samthaan Viral Video, Kasautii Zindagii Kay 2, Parth Samthaan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com