पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनके और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के रिश्ते को लेकर बातें चलती रहती हैं. जैसा कि, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी. शो में उनकी नजदीकियों को लेकर कई बातें भी चली थी लेकिन दोनों ने हमेशा कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. इसके बाद अब उन्होंने माहिरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक खुलासा किया है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक वेबसाइट के मुताबिक पारस छाबड़ा ने बताया, 'मैं माहिरा के साथ किसी रिश्ते में नहीं हूं और यह बात पहले भी कई बार बता चुका हूं. यह बात बिग बॉस के घर में भी कई बार बताई है. माहिरा सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त है और लोग पता नहीं क्यों इस बात को समझना नहीं चाहते हैं. आए दिन हमें एक दूसरे के साथ जोड़ते रहते हैं. जब मैंने 'मुझसे शादी करोगे' में भाग लिया, तो मैं सिंगल ही था और शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था. मुझे शो में हिस्सा लेने वाली कोई भी लड़की पसंद नहीं आई और मैं लगातार माहिरा के बारे में ही बात कर रहा था. वहां मैंने साफ कहा था कि मुझे लड़की चाहिए जो माहिरा जैसी हो लेकिन शो अचानक बंद हो गया.
पारस आगे कहते हैं, 'जब मैं बिग बॉस 13 के घर से बाहर आया था. दूसरे ही दिन मैं 'मुझसे शादी करोगे' के लिए चला गया और जब मैं वहां से बाहर आया तो कोरोना के कारण अपने ही घर में बंद हो गया. सच कहूं तो, मेरे पास सोचने तक का समय नहीं था. मेरे लिए लॉकडाउन बहुत बढ़ गया था, जिससे मुझे चिंता होने लगी. मैं काफी फेमस हो गया और दो बड़े शो बैक टू बैक किए. मैंने काफी लोकप्रियता हासिल की जिसका मैं हकदार था'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं