लुक्स, फिजीक, पर्सनैलिटी...किसी भी सेलेब के लिए ये तीनों चीजें बहुत ही अहम हैं. तभी तो घंटों-घंटों जिम में रहते हैं और स्टाइल और ट्रेंड के मामले में हर एक चीज से अपडेट रहते हैं. वैसे फिट रहने में कोई बुराई भी नहीं...हमें भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए...कई दफा सेलेब्स खुद पर ध्यान देना छोड़ देते हैं और फिर ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन के साथ वापस आते हैं कि लोग बस देखते ही रह जाते हैं.
इस लिस्ट में शामिल हो रहे हैं बिग बॉस-13 स्टार पारस छाबड़ा. पारस टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं...बिग बॉस के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई थी. इससे पहले उन्होंने स्प्लिट्सविला और दूसरे शो किए थे लेकिन वो काफी किस्मतवाले थे कि सीजन-13 का हिस्सा बने और सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से उस हाई टीआरपी सीजन का फायदा मिला. फिलहाल हम उनकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने एक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है. पारस छाबड़ा का ट्रांसफॉर्मेशन आपके होश उड़ा सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पारस छाबड़ा जिनकी बॉडी पहले ठीक-ठाक थी...वो अब पूरी तरह से फिट बॉडी के मालिक बन चुके हैं. पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह बिस्किट कट एब्स के साथ परफेक्ट बॉडी हासिल करने की राह पर हैं. उनके ट्रेनर ने एक बिफोर-आफ्टर तस्वीर शेयर की. इसमें खुलासा हुआ कि पारस छाबड़ा ने 25 किलो वजन कम किया है. 125 किलो से अब वह 100 किलो के हो गए हैं और यह सफर अभी भी जारी है.
कुछ दिन पहले ब्रेकअप से बटोरी थी सुर्खियां
बता दें कि कुछ दिनों पहले पारस छाबड़ा बिग बॉस की साथी माहिरा शर्मा से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में थे. वे बिग बॉस 13 के घर में मिले और दोस्ती गहरी हो गई. भले ही उनका नाम आकांक्षा पुरी से जुड़ा था लेकिन उन्हें माहिरा शर्मा से प्यार हो गया. कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए. पारस और माहिरा ने अपने ब्रेकअप के बारे में पब्लिकली ज्यादा बात नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं