विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2022

पलक तिवारी के फ्राइडे नाइट लुक पर फैन्स हुए फिदा, रेड स्कर्ट और व्हाइट टॉप में इतनी गॉर्जियस दिखीं 'बिजली' गर्ल

पलक तिवारी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आए और हंगामा न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता. पलक की खूबसूरती और अंदाज ही कुछ ऐसा है कि लोग तारीफ किए बिना रह ही नहीं पाते. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

पलक तिवारी के फ्राइडे नाइट लुक पर फैन्स हुए फिदा, रेड स्कर्ट और व्हाइट टॉप में इतनी गॉर्जियस दिखीं 'बिजली' गर्ल
पलक तिवारी की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली:

पलक तिवारी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आए और हंगामा न मचे, ऐसा हो ही नहीं सकता. पलक की खूबसूरती और अंदाज ही कुछ ऐसा है कि लोग तारीफ किए बिना रह ही नहीं पाते. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पलक ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन डाला है- A Friday night look . जाहिर है कि पलक वीकेंड को लेकर काफी उत्साहित हैं. हमेशा की तरह उनके चाहने वाले एक बार फिर इन तस्वीरों पर दिल हार बैठे हैं. पलक के कमेंट बॉक्स में उनके इस लुक की तारीफ में कमेंट्स की बारिश हो रही है. 

होली के बाद सुर्ख लाल रंग के बैकड्रॉप में व्हाइट क्रॉप टॉप और बेहद स्टाइलिश शार्ट रेड सीक्विन स्कर्ट पहने हुए पलक तिवारी अपने चाहने वालों पर बिजली गिराने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं. उस पर लहराती हुई जुल्फों को खुला छोड़कर पलक और भी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. कोई ताज्जुब नहीं की फोटो को शेयर करते ही पलक का कमेंट बॉक्स ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, स्टनिंग, मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल जैसी तारीफों से भर गया है. अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर इन तस्वीरों को पलक तिवारी ने फैंस के साथ शेयर किया है. सिल्वर कलर का स्लीक नेकपीस, सिल्वर इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पलक ने अपने इस पार्टी लुक को कंप्लीट किया है. 

अपनी खूबसूरती और टैलेंट से पलक तिवारी इन दिनों इंडस्ट्री का न्यू ग्लैमरस फेस बन गई हैं. अपने म्यूजिक एल्बम 'बिजली बिजली' की सफलता के बाद पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हुआ है. पलक की इस तस्वीर पर फैंस रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ-साथ ब्यूटी क्वीन, मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल जैसे खूबसूरत कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं. 

ये भी देखें: बच्‍चन पांडे के प्रमोशन में व्‍यस्‍त कृति, अक्षय और अरशद

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palak Tiwari, Palak Tiwari Photos, Palak Tiwari Latest Photos, Palak Tiwari Instagram, Shweta Tiwari, Palak Tiwari Video, Palak Tiwari Photoshoot, Bijlee Bijlee, Hardy Sandhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com