फराह खान की तीस मार खान एक बड़ी ही अलग तरह की फिल्म रही. ये फिल्म कमर्शियली तो सक्सेसफुल नहीं लेकिन क्रिटिक्स की समझ के बाहर ही थी. जो 45 करोड़ में बनी फिल्म 102 करोड़ कमा जाए उसे सक्सेसफुल ना कहें तो फिर क्या कहें. बस इन्हीं आंकड़ों की वजह से हमने इस फिल्म को सक्सेसफुल कहा. अब जिस तरह आपको फिल्म की कलेक्शन जानकर हैरानी हुई. उसी तरह फिल्म के दौरान अक्षय कुमार के ट्रांसपोर्ट के बारे में बताएंगे तब तो आप सिर ही पकड़ लेंगे. इस बात का खुलासा आज फिल्म रिलीज होने के 16 साल बाद हुआ है.
फराह ने खोली पोल तो अक्षय ने दी गाली
नेटफ्लिक्स के एक चैट शो में अक्षय कुमार, फराह खान, राजपाल यादव और प्रियदर्शन साथ में बैठकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान फराह ने तीस मार खान का ये किस्सा छेड़ा. फराह ने कहा, तीस मार खान के लिए हम मालशेज में शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान हम सभी वहीं स्टे करते थे क्योंकि वो मुंबई से ढाई घंटे की दूरी पर था. लेकिन अक्षय कुमार रोज घर जाते थे और सुबह सेट पर पहुंचते थे. फराह बोलीं बताओ अक्षय कैसे. अक्षय बोले हेलीकॉप्टर से. इस पर फराह कहती हैं पहली बार मैंने ऐसा एक्टर देखा जो हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा था. लेकिन ये हमेशा टाइम पर पहुंच जाते थे. 8 बजे के कॉल टाइम पर अक्षय 7.45 पर ही लोकेशन पर होते थे.
Farah Khan reveals that during Tees Maar Khan shooting in Malshej, everyone stayed near the location because Mumbai was 2.5 hours away
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) June 15, 2026
Meanwhile Akshay Kumar:
"Main helicopter se ghar jaata tha aur subah wapas aa jaata tha."
Farah: "Mere saare paise kha gaya."
Imagine being… pic.twitter.com/Sz1nWCso2a
इस पर अक्षय कहते हैं, लेकिन किसी को क्या दिक्कत है प्रोड्यूसर मैं खुद था. फराह कहती हैं मैं भी थी. पैसे खा गया मेरे. अक्षय चुटकी लेते हुए बोलते हैं- मैं पैसे खा गया कमीनी सबसे ज्यादा पैसे तूने उसी फिल्म से कमाई हैं.
तीस मार खान की कास्ट
तीस मार खान में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अक्षय खन्ना, राजीव लक्ष्मण, रघु राम, अली असगर, धर्मपाल ठाकुर, विजय मौर्या, सचिन खेडेकर, अपरा मेहता, अमन वर्मा, मुरली शर्मा और आर्य बब्बर लीड रोल में थे. फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फराह खान, चंकी पांडे जैसे स्टार्स का कैमियो भी था.
तीस मार खान ने कमाई तो की लेकिन मिली इज्जत
फराह खान ने अपने एक व्लॉग में खुलासा किया कि जब ‘तीस मार खां' रिलीज हुई थी, तो कुछ लोग उनकी नाकामी पर खुशियां मना रहे थे. उन्होंने कहा, 'हमारे इंडस्ट्री में लोग दूसरों की सफलता से ज्यादा असफलता पर खुश होते हैं. जब फिल्म रिलीज हुई, तो कुछ लोग बोले- 'अब आई न लाइन पर'. वो लोग मेरे साथ काम भी कर चुके थे. फराह के मुताबिक, ये वक्त उनके लिए मुश्किल जरूर था, लेकिन उन्होंने इसे सीख में बदल दिया. तीस मार खां का बजट 45 करोड़ रुपये था और इसने 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं