विज्ञापन

बप्पी लाहिड़ी के इस सुपरहिट गाने की हॉलीवुड ने चुरा ली थी धुन, फिर मचा ऐसा बवाल कि पहुंच गया मामला कोर्ट तक

1981 के सुपरहिट गाने 'थोड़ा रेशम लगता है' की धुन को 2002 में एक अमेरिकी सिंगर ने अपने गाने 'एडिक्टिव' में बिना इजाजत इस्तेमाल कर लिया था. इस चोरी के खिलाफ म्यूजिशियन बप्पी लाहिड़ी और सारेगामा कंपनी ने अमेरिकी कोर्ट का रुख किया था.

बप्पी लाहिड़ी के इस सुपरहिट गाने की हॉलीवुड ने चुरा ली थी धुन, फिर मचा ऐसा बवाल कि पहुंच गया मामला कोर्ट तक
जब हॉलीवुड ने चुरा ली थी बप्पी लाहिड़ी की मशहूर धुन!
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने होते हैं जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. कुछ गाने सिर्फ हिट नहीं होते, बल्कि उनसे जुड़ी कहानियां भी बेहद दिलचस्प होती हैं. ऐसा ही एक गाना है ‘थोड़ा रेशम लगता है'. साल 1981 में आई फिल्म 'ज्योति' का यह गाना उस दौर में बेहद पॉपुलर हुआ था. लता मंगेशकर की मधुर आवाज और बप्पी लाहिड़ी के संगीत ने इसे अमर बना दिया. गीतकार आनंद बक्शी थे. लेकिन इस गाने की कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब करीब 21 साल बाद इसकी धुन हॉलीवुड के एक गाने में सुनाई दी और मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक पहुंच गया. इस गाने को कलियों का चमन सॉन्ग के तौर पर भी जाना जाता है.

हॉलीवुड का गाना सुनकर लोगों को आई पुराने हिट की याद

साल 2002 में अमेरिकी सिंगर ट्रुथ हर्ट्स का गाना एडिक्टिव रिलीज हुआ. गाना आते ही विदेशों में छा गया. लेकिन भारत में कई लोगों को इसे सुनते ही कुछ जाना-पहचाना सा लगा. गाने की शुरुआत और बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर लोगों को लगा कि ये धुन पहले भी कहीं सुन चुके हैं. जल्द ही चर्चा शुरू हो गई कि इसका म्यूजिक ‘थोड़ा रेशम लगता है' से काफी मिलता-जुलता है.

ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार, फिल्म बनाने में लगे 12 साल

बप्पी दा भी रह गए हैरान

जब ये बात बप्पी लहरी तक पहुंची तो उन्होंने भी गाना सुना. गाना सुनने के बाद वो हैरान रह गए. उन्हें लगा कि उनके गाने का हिस्सा बिना बात किए इस्तेमाल कर लिया गया है. इसके बाद मामला सिर्फ चर्चा तक नहीं रहा. बप्पी दा और म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने अमेरिका में केस दर्ज करने का फैसला किया. देखते ही देखते ये मामला इंटरनेशनल खबर बन गया. एक तरफ बप्पी दा और सारेगामा अपने गाने के अधिकारों की बात कर रहे थे, तो दूसरी तरफ गाने से जुड़े लोग अपनी सफाई दे रहे थे. कई महीनों तक इस मामले पर बहस चलती रही. इस विवाद ने ये दिखा दिया कि किसी का म्यूजिक उठाकर इस्तेमाल करना आसान नहीं है.

ये गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

आज भी लोगों की पसंद है ये गाना

इस पूरे विवाद को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी बात माना गया. पहली बार किसी बॉलीवुड गाने को लेकर विदेश में इतनी बड़ी कानूनी लड़ाई देखने को मिली थी. दिलचस्प बात ये है कि विवाद से अलग, ‘थोड़ा रेशम लगता है' की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. आज भी ये गाना पुराने और नए, दोनों दौर के म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल है.

ये भी पढे़ं- सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, वहीं आंखें और वहीं चेहरा देख फैंस बोले- SSR का छोटा भाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thoda Resham Lagta Hai Hollywood Case, Bappi Lehri Songs, Bollywood, Lata Mangeskar, Bappi Lahiri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com