विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2021

Nia Sharma ने सजते-संवरते हुए शेयर किया वीडियो तो यूजर्स से मिली यह सलाह, देखें Video

निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सेलेब्स के साथ ही यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए हैं.

Nia Sharma ने सजते-संवरते हुए शेयर किया वीडियो तो यूजर्स से मिली यह सलाह, देखें Video
निया शर्मा (Nia Sharma) का नया वीडियो वायरल
  • निया शर्मा का लेटेस्ट वीडियो वायरल
  • काली सीरियल से की थी करियर की शुरुआत
  • आखिरी बार तुम बेवफा हो में आई्ं थी नजर
नई दिल्ली:

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन अपने ग्लैमरस पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. 'काली' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. निया शर्मा की पोस्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. हाल ही में निया ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है. जिसमें वे नेल पेन्ट लगाती दिखाई दे रही हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर छा रहा है निया का ये लुक 
पिंक कलर के ट्यूब टॉप, व्हाइट जींस और कर्ली बाल नशीली आंखें फैंस के दिलों को छू रही हैं. शायद ही ऐसा कोई दिन गया हो जब निया शर्मा (Nia Sharma Video) अपने धमाकेदार पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां ना बटोरती हों. वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया अपने शूट के लिए तैयार हो रही हैं. जिसके बाद वे धमाकेदार पोज दे रही हैं.

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं निया
निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो निया को पॉपुलेरिटी 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली थी. इसके बाद जमाई राजा, खतरों के खिलाड़ी (2017) इश्क में मरजावां (2018) नागिन 4 (2019) खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया (2020) में देखा गया था. निया को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो 'तुम बेवफा हो' में देखा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Video, Nia Sharma Instagram, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com