विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2021

निया शर्मा और रवि दुबे ने किया जोरदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey)  का यह पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

निया शर्मा और रवि दुबे ने किया जोरदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey)
  • निया शर्मा और रवि दुबे का डांस वीडियो वायरल
  • फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री
  • साथ में कर चुके हैं वेब सीरीज में काम
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने स्टाइल और खुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर निया काफी पॉपुलर हैं. उनके नए के साथ ही पुराने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धामाल मचा देते हैं. वहीं इन दिनों निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey)  के साथ नजर आ रही हैं. दोनों ट्रेंडिग म्यूजिक पर डांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस को दोनों का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है.

बता दें कि इन दिनों इंस्टाग्राम पर 'टिक टॉक फॉर द गैंग' का साउंड काफी पसंद किया जा रहा है. आम से लेकर खास तक इस साउंड पर वीडियो क्रिएट करना पसंद कर रहे हैं. वहीं अब निया (Nia Sharma)  का ये वीडियो तो पुराना है, लेकिन ये  वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर का वन पीस पहना हुआ है साथ ही खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं. निया के साथ रवि दुबे (Ravi Dubey) वीडियो में नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है. दोनों की कैमिस्ट्री सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.

एक्ट्रेस (Nia Sharma)  के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'एक हजारो में मेरी बहना है', 'इश्क में मरजावां', 'जमाई राजा', 'नागिन 4' में देखा जा चुका है. वहीं हाल ही में निया और रवि दुबे की वेब सीरीज 'जमाई 2.0' रिलीज हुई थी. इस वीडियो में दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा गया है. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Shra, Nia Sharma Viral Video, Ravi Dubey Nia Shgar, Instagram Trending Ree, Viral Dance Video, Jamai 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com