Chumbak Trailer out: फेस्टिव सीजन का मूड है और ओटीटी पर हॉरर और डार्क क्राइम थिलर देखकर अगर आप बोर हो चुके है और कुछ ऐसा देखना चाहते है जो आपको हंसी से लोट पोट कर दे. जिसके हर सीन को देखकर हंसी रूकने का नाम न ले, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे आइकोनिक कॉमेडी शोज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले आतिश कपड़िया और जेडी मजेठिया एक बार फिर आपको लोटपोट करने आ रहे हैं.
इस बार वे इस हंसी के डोस को एक परिवार के संबंधों की पोटली में पिरोकर ला रहे हैं, जिसमें प्यार भी होगा, हंसी के ठहाके भी होंगे और रिश्तों की मजबूती भी दिखाई देगी. इस कॉमेडी वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) के जरिए की जाएगी. जिसका टैलर रिलीज कर दिया है.
कॉलोनियो में पड़ोसियों के पागलपन की कहानी है चुंबक
Netflix पर रिलीज किए गए टैलर में बताया गया है कि Iss colony mein padosiyon ke saath chipke hai problems And the name is Chumbak Colony जैसी मजाकिया टैगलाइन के साथ मेकर्स ने दर्शकों को इस कॉमेडी से रूबरू करवाते हुए जबरदस्त डोज देने का वादा किया है.
यहां देखें चुंबक का ट्रेलर
Iss colony mein padosiyon ke saath chipke hai problems 👀 And the name is Chumbak Colony 🤭🧲 pic.twitter.com/mA4eysUBGB
— Netflix India (@NetflixIndia) August 26, 2026
5 अतरंगी पड़ोसी परिवार और हंसी की पोटली
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों से सजी इस सीरीज की कहानी मुंबई के चेम्बूर की एक 'चुंबक कॉलोनी' की है, जहां 5 अतरंगी पड़ोसी परिवार रहते हैं, जो दर्शकों को हंसा हंसा कर उनके पेट में दर्द करा देगी. जारी टैलर के अनुसार, सीरीज का प्लॉट एक चेम्बूर की एक 'चुंबक कॉलोनी' के इर्द-गिर्द घूमता है जहां 5 अतरंगी पड़ोसी परिवार रहते हैं. इस मोहल्ले की सबसे खास बात यह है कि यहां किसी की भी पर्सनल लाइफ 'पर्सनल' नहीं रहती! एक स्वाइप में गॉसिप और दूसरे स्वाइप में ड्रामा शुरू हो जाता है.
इस सीरीज में टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता, सारा भाई वर्सेस साराभाई के देवेन भोजानी , सुमीत राघवन, सुमीत व्यास, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हैली शाह, मानसी पारेख और देलनाज ईरानी है, इन सभी की कॉमिक टाइमिंग इतनी जबरदस्त है कि आपका दिमाग पूरा हिल जाएगा. कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब नीना गुप्ता (रजनी) और देवेन भोजानी (कुकू) का झगड़ा तलाक तक पहुंच जाता है और पूरा मोहल्ला इस पारिवारिक कलह को सुलझाने के चक्कर में कूद पड़ता है.
दमदार स्टार कास्ट के साथ स्ट्रीम होगी चुंबक
हैट्स ऑफ़ प्रोडक्शनके बैनर तले जमनादास (जेडी) मजेठिया और आतिश कपाड़िया जरिए निर्मित इस सीरीज में कलाकारों की एक लंबी फौज शामिल है जिसमें नीना गुप्ता और देवेन भोजानी के साथ-साथ सुमीत राघवन, सुमीत व्यास, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हैली शाह, मानसी पारेख और देलनाज़ ईरानीसहित कलाकार शामिल है
नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
इस सीरीज़ का निर्देशन और लेखन आतिश कपाड़िया ने किया है. साथ ही जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने इसे प्रोड्यूस किया है. रेट्रो-फंकी म्यूज़िक और हॉरर के साथ कॉमेडी का यह तड़का जल्द ही सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
आपके लिए औऱ भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं