विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2023

फैंस को योग सिखा रही थीं 'अनीता भाभी' तभी बिगड़ गया बैलेंस, फैंस बोले- सावधान रहिए सतर्क रहिए

टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा पेंडसे का योगा करते हुए बैलेंस बिगड़ गया है और वह गिरते-गिरते बची हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक योगा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह फैंस को योगा करने के लिए प्रेरित करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है.

फैंस को योग सिखा रही थीं 'अनीता भाभी' तभी बिगड़ गया बैलेंस, फैंस बोले- सावधान रहिए सतर्क रहिए
फैंस को योग सिखा रही थीं 'अनीता भाभी' तभी बिगड़ गया बैलेंस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे खुद को फिट रखने के जिम या फिर योग करते हैं. यह सितारे अपने फैंस को भी जिम और योग करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं. हालांकि बहुत बार वर्कआउट करते हुए सितारों के साथ हादसे भी होते रहते हैं. इस बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा पेंडसे का योग करते हुए बैलेंस बिगड़ गया है और वह गिरते-गिरते बची हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक योग वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह फैंस को योग करने के लिए प्रेरित करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है. 

नेहा पेंडसे ने अपने योग वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उन्हें वर्कआउट ड्रेस में देखा जा सकता है. नेहा पेंडसे दोनों हाथों को टांगों के बीच में रखकर योग कर रही होती हैं कि तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है. और वह खुद का बैलेंस संभालने के चक्कर में पीछे की ओर गिरती चली जाती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा पेंडसे ने कैप्शन में लिखा, 'इस चुनौती को भुनाएं.' सोशल मीडिया पर नेहा पेंडसे का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'भाभीजी ध्यान से, कहीं गिर मत जाना.' दूसरे ने लिखा, 'सावधान रहिए सतर्क रहिए.' अन्य ने लिखा, 'भाभीजी संभलकर.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं. आपको बता दें कि नेहा पेंडसे टीवी सीरियल भाबीजी घर पर, मे आई कम इन मैम और सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Pendse, Nehha Pendse, Neha Pendse Yoga Videos, Neha Pendse Workout Videos, Bhabiji Ghar Par Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com