विज्ञापन
This Article is From May 21, 2018

शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर ने किया 'नागिन डांस', देखें हसीन नागिन और चश्मे वाले नाग की जुगलबंदी

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' से कॉमेडी का जबरदस्त धमाल मचा रखा है. सुनील और शिल्पा अकसर कुछ न कुछ करते नजर आते हैं.

शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर  ने किया 'नागिन डांस', देखें हसीन नागिन और चश्मे वाले नाग की जुगलबंदी
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर
  • दोनों की जोड़ी खूब हिट हो रही है
  • सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग है जबरदस्त
  • शिल्पा भी दे रही हैं खूब साथ
नई दिल्ली: शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' से कॉमेडी का जबरदस्त धमाल मचा रखा है. सुनील और शिल्पा अकसर कुछ न कुछ करते नजर आते हैं और दोनों जो भी करते हैं वो खूब हिट होता है. जी हां, तभी तो दोनों 'जियो धन धना धन' पर नागिन डांस करते नजर आए. ये नागिन डांस बेवजह नहीं था, 'नागिन 3' की लीड एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और करिश्मा तमन्ना शो पर अपने सीरियल को प्रमोट करने के लिए आई थीं. इस तरह सेट पर सबने मिलकर जमकर धमाल किया. 

 सलमान खान की एनर्जी को मैच न कर पाईं जैकलीन, देखें 'हीरिए' के Behind-The-Scenes

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने सुपरहिट 'नागिन' फिल्म के गाने 'तेरे संग प्यार मैं नहीं छोड़ना...' पर मजेदार डांस किया. दोनों इच्छाधारी नाग बने थे और सिनेमाई नागों के इतिहास में पहली बार चश्मे वाला नाग भी नजर आएगा.
 
shilpa shinde sunil grover

दोनों का डांस वाकई कमाल है, सुनील ग्रोवर का अंदाज तो हमेशा की तरह ही हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देंगे क्योंकि सुनील ग्रोवर का अंदाज हमेशा कुछ हटकर होता है, और उनका नागिन को डसने का अंदाज भी कुछ कम कमाल नहीं है.

Bigg Boss का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, सुपरस्टार होस्ट ने बताया- कई बार जो दिखता है वो होता नही...

हालांकि इस मौके की गवाह करिश्मा और अनिता बनीं. करिश्मा तन्ना और अनिता हसनंदानी दोनों ही 'नागिन 3' में नागिन के अवतार में नजर आएंगी.
 
shilpa shinde sunil grover

'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू के किरदार में हैं और उनके साथ शिल्पा शिंदे गुगली देवी के किरदार में नजर आती हैं. दोनों इस शो में खूब डांस करेंगे. इस एपिसोड में वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद रहेंगे.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Sunil Grover, Jio Dhan Dhana Dhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com