विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

Mouni Roy ने दुबई में करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, समंदर किनारे बेहद ग्लैमरस पोज में नजर आईं एक्ट्रेस

टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हालही में उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Mouni Roy ने दुबई में करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, समंदर किनारे बेहद ग्लैमरस पोज में नजर आईं एक्ट्रेस
मौनी रॉय का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
नई दिल्ली:

टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके ग्लैमरस फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें कई बड़े सीरियल्स में देखा गया. आज वो एक पॉपुलर फेस बन गई हैं. सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैन्स है, जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करते है. इसी बीच उनकी कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस हो हॉट नजर आ रही हैं. दरअसल वो इन दिनों दुबई में हैं और वहीं उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है.

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फोटोशूट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इन फोटो में देखा जा सकता है कि वो दुबई के एक समंदर किनारे एंजॉय कर रही हैं. यहां से Burj Al Arab का साफ नजारा देखा जा सकता है. वहीं फैन्स भी उनकी इन फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'सो ब्यूटीफुल', तो किसी ने लिखा है 'गॉर्जियस'.

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' है. 'जोड़ा' से पहले मौनी रॉय का सॉन्ग 'दिल गलती कर बैठा' रिलीज हुआ था, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया था. मौनी रॉय को नागिन सीरियल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. इस सीरियल में उन्होंने शिवन्या का किरदार निभाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Photo, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Instagram Pictures, Mouni Roy Photosho, Mouni Roy In Dubai, Mouni Roy Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com