विज्ञापन
This Article is From May 01, 2021

मोनालिसा से सेट पर ही भिड़ गई ये महिला, दोनों में हुई जमकर फाइट- देखें Video

मोनालिसा (Moalisa) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

मोनालिसा से सेट पर ही भिड़ गई ये महिला, दोनों में हुई जमकर फाइट- देखें Video
मोनालिसा (Moalisa)
  • मोनलिसा की सेट पर हुई फाइट
  • एक्ट्रेस ने आजमाई अपनी ताकत
  • फैंस वीडियो देख दंग
नई दिल्ली:

मोनालिसा (Moalisa) की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है. मोनालिसा (Monalisa) केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि अपना जलवा टीवी सीरियल में भी दिखा चुकी हैं. वहीं अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा जमकर फाइट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देख फैंस दंग रह गए हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.


इस बात में कोई शक नहीं कि मोनालिसा (Moalisa) का काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उनका अंदाज सभी को दीवाना बना देता है. वहीं एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा (Moalisa) जमकर फाइट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे डंडा पकड़ के दूसरी महिला से लड़ रही हैं. दोनों की बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है. वहीं मोनालिसा अपनी ताकत से दूसरी महिला को धकेल देती हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है. फैंस का इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहा है. 

मोनालिसा अपने ग्लैमरस फोटोज को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं. बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विस्वास है शुरुआती पढ़ती उन्होंने कोलकाता में की थी. वहीं इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रखा था. मोनालिसा इना दिनों 'नमक इश्क का' सीरियल में नजर आ रही हैं. इससे पहले वे सीरियल 'नजर' में डायन के किरदार में नजर आ चुकी हैं. वे इस किरदार के काफी फेमस हुईं थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Viral Video, Monalisa Fight, Viral Video, Monalisa Instagram Reel, Monalisa Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com