- मोहिना कुमारी का कोरोना हुआ ठीक
- अब एक्ट्रेस के भाई हो गए कोरोना पॉजिटिव
- एक्ट्रेस ने दी यह सलाह
टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) और उनका परिवार कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हो गए. हालांकि, अब मोहिना कुमारी कोरोना मुक्त हो गई हैं, इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा दी. लेकिन इस अच्छी खबर के साथ ही एक बुरी खबर भी सामने आ रही है. दरअसल, मोहिना कुमारी तो कोरोना मुक्त हो गईं, लेकिन उनके भाई दिव्यराज सिंह (Divyaraj Singh) को कोरोना हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम नेगेटिव और तुम अब पॉजिटिव आए हो. लेकिन मुझ पर विश्वास करो, तो जितना बुरा यह दिखता है, उतना है नहीं दादू. केवल अपना 'काढ़ा' पियो. घर का अच्छा खाना खाओ, फल, सब्जियों और दालों का सेवन करो. रोजाना विटामिन सी की गोलियां खाएं, एसी का इस्तेमाल ना करें, गर्म पानी से गरारे करें. ऑक्सीमीटर को अपने पास रखें और अपने दिल की धड़कन लगातार नापते रहें. हमारी तरफ से आपके लिए ढ़ेर सारा प्यार."
मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. मोहिना के मुताबिक, जब उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया तो वे डर गई थीं. हालांकि, सही देखभाल और खानपान से एक्ट्रेस ने इस बीमारी पर जीत हासिल कर ली है. बता दें, एक्ट्रेस मोहिना कुमारी स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)' में भी नजर आईं थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं