विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2022

मिथुन चक्रवर्ती की बहू के देसी अवतार ने जीता दिल, ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस से मदालसा ने मचाई धूम- देखें वीडियो

मदालसा शर्मा ने अनुपमा सीरियल से जबरदस्त पहचान कायम की है. उनका लेटेस्ट डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स के उस पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं.

मिथुन चक्रवर्ती की बहू के देसी अवतार ने जीता दिल, ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस से मदालसा ने मचाई धूम- देखें वीडियो
मदालसा शर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी पर काव्या के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभा कर मदालसा ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली हैं. मदालसा शर्मा बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू भी हैं, हालांकि आज उनकी खुद की एक पहचान है. मदालसा की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल होने लगते हैं. हाल में नीले रंग के खूबसूरत जड़ाऊ लहंगे में मदालसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

मदासला शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्रेडिशनल लुक में वह कमला की लग रही हैं. ब्लू कलर के लहंगे में जूलरीज और मेकअप के साथ मदालसा सजी-धजी नजर आ रही हैं. वीडियो में वह लहंगा पहन कर पोज करती हुई, इठलाती-बलखाती नजर आती हैं. अपने आंखों से खूबसूरत अदाएं और नजाकत दिखाती मदालसा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘आंखों की गुस्ताखियां माफ हो'. वीडियो में इसी गाने पर झूमती हुए मदालसा फ्लाइंग किस देती हुई भी दिखाई देती हैं, उनकी इस अदा ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है.

वीडियो में मदालसा की अदाएं देख फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, हेवनली ब्यूटी. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, आप बहुत सुंदर दिख रही हैं, किसी की नजर न लगे. बता दें कि मदालसा शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती की पत्नी है. महाअक्षय भी एक्टर हैं और कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. मदालसा ने सीरियल अनुपमा के साथ ही छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की और आज हर किसी की जुबान पर उनका नाम है.

VIDEO: सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर फैन्स के साथ क्लिक कराई सेल्फी

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Kavya From Anupama, मदालसा शर्मा, Madalsa Sharma Video, Madalsa Sharma Dance Video, Madalsa Sharma Viral Video, Anupamaa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com