विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

अल्लाह बस मौत दे... MC स्टैन ने शेयर किया ऐसा पोस्ट कि फैंस को हो रही चिंता

बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया कि फैंस को उनके लिए चिंता होने लगी है.

अल्लाह बस मौत दे... MC स्टैन ने शेयर किया ऐसा पोस्ट कि फैंस को हो रही चिंता
एमसी स्टैन के इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन के लेटेस्ट इंस्टाग्राम  स्टोरी ने फैंस को चिंता का विषय दे दिया है. दरअसल, रैपर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस उनके लिए चिंता करते हुए नजर आ रहे हैं. एमसी स्टैन ने नए पोस्ट में भगवान से मौत की दुआ करते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, या अल्लाह, बस मौत दे. इस पोस्ट को शेयर करते ही यह वायरल हो गया है. और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

इस पोस्ट के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही इंटरनेट यूजर ने सवालों की बौछार लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, भाई को क्या हो गया. दूसरे यूजर ने लिखा, मत कर ना लाला अपने फैंस लोगों का सोच. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें हाल ही में रैपर ने उनके ब्रेकअप  की खबर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं.   

गौरतलब है कि एमसी स्टैन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 10.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उनका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. जबकि कई गाने भी उनके सुर्खियों में रहती हैं. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MC Stan, MC Stan Cryptic Post, MC Stan Instagram, MC Stan News, MC Stan Insta Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com