विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

मैं हूं साथ तेरे में नेगेटिव रोल में दिखेंगी इश्कबाज की एक्ट्रेस, फैंस कहेंगे- फिर तो मजा दोगुना होगा...

जी टीवी के अपकमिंग शो 'मैं हूं साथ तेरे' में नेगेटिव किरदार में इश्कबाज की एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव नजर आने वाली हैं.

मैं हूं साथ तेरे में नेगेटिव रोल में दिखेंगी इश्कबाज की एक्ट्रेस, फैंस कहेंगे- फिर तो मजा दोगुना होगा...
मानसी श्रीवास्तव इस सीरियल में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

जी टीवी के अपकमिंग शो 'मैं हूं साथ तेरे' में उल्का गुप्ता और करण वोहरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. हाल ही में सीरियल का नया प्रोमो भी सामने आया था. लेकिन अब सीरियल में नेगेटिव किरदार की एंट्री को लेकर अपडेट सामने आया है. दरअसल, सीरियल में रैना की नेगेटिव रोल में इश्कबाज एक्‍ट्रेस मानसी श्रीवास्तव नजर आएंगी, जिसके बारे में उ अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की.

सीरियल की कहानी एक अकेली मां जानवी (उल्का गुप्ता) की है, जो कि एक माता-पिता की भूमिका निभाते समय निरंतर सामाजिक जांच और कई चुनौतियों का सामना करती हुई नजर आ रही है. जानवी अपने बेटे कियान के साथ रहती है, जो उसकी दुनिया है, लेकिन उनके मजबूत बंधन के बावजूद कियान को घर में एक आदमी की मौजूदगी की कमी का अनुभव होती है. कहानी तब और गहरी हो जाती है जब जानवी की मुलाकात एक अमीर व्यापारी आर्यमान (करण वोहरा) से होती है और दोनों एक ही छत के नीचे काम करने लगते हैं.

शो में मानसी श्रीवास्तव आर्यमन की बहन रैना का किरदार निभाती नजर आएंगी. हालांकि वह बुंदेला परिवार की सबसे छोटी बेटी है, लेकिन बहुत महत्वाकांक्षी है और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती है. लेकिन वह आर्यमान को पसंद नहीं करती, और वह नहीं चाहती कि बुंदेला की संपत्ति में उसका कोई हिस्सेदार हो क्योंकि वह उसके पिता की दूसरी शादी से हुआ बेटा है.

शो में उनका किरदार आर्यमन के जीवन में बहुत सारे संघर्ष और जटिलताएं लेकर आएगा. उसी के बारे में बात करते हुए मानसी ने कहा, "मेरा किरदार रैना, अपनी दुष्टता से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा. सीधे, रेशमी बाल और डिजाइनर साड़ियों के साथ उसका लुक जबरदस्‍त है. वह बहुत ही बेहतर अभिनय करती है. उसे लगता है कि आर्यमान उसका सौतेला भाई है और वह विरासत का हकदार नहीं है."

उन्होंने कहा, "मैंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. मैं शो में अपने किरदार पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं. इसमें मेरा किरदार बेहद दुष्ट है वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. 'मैं हूं साथ तेरे' 29 अप्रैल को शाम 07:30 बजे जी टीवी पर रिलीज होने वाला है. 

Amar Singh Chamkila Movie Review in Hindi: Diljit Dosanjh की चमक से चमक उठी अमर सिंह चमकीला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Hoon Saath Tere, Main Hoon Saath Tere Serial, Main Hoon Saath Tere Update, Main Hoon Saath Tere Villain, Main Hoon Saath Tere Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com