विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

मधुरिमा तुली के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने किया फ्लर्ट, एक्ट्रेस की मम्मी बोलीं- कुछ गलत नहीं है...

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने बीते हफ्ते मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) के साथ जमकर मस्ती-मजाक किया. सिद्धार्थ शुक्ला के इस अंदाज पर एक्ट्रेस की मम्मी का रिएक्शन आया है.

मधुरिमा तुली के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने किया फ्लर्ट, एक्ट्रेस की मम्मी बोलीं- कुछ गलत नहीं है...
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) द्वारा फ्लर्ट करने पर मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) की मम्मी ने दिया रिएक्शन
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने मधुरिमा तुली से किया फ्लर्ट
  • सिद्धार्थ शुक्ला पर आया मधुरिमा तुुली की मम्मी का रिएक्शन
  • इंटरव्यू में विजया पंत तुली ने कही हैरान करने वाली बात
नई दिल्‍ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss) में इन दिनों रोजाना नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं. बीते हफ्ते 'बिग बॉस 13' में शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का अलग ही अंदाज देखने को मिला. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला ने बीते हफ्ते मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) के साथ जमकर मस्ती-मजाक किया. इतना ही नहीं, उन्होंने शो में रहते हुए मधुरिमा तुली के साथ फ्लर्ट भी किया. सिद्धार्थ शुक्ला का यह मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. हालांकि, सिद्धार्थ द्वारा बार-बार मजाक करने पर मधुरिमा तुली भड़क भी गई थीं. लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के फ्लर्ट पर खुद मधुरिमा तुली की मम्मी ने हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है. 

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर यूं लौट रहे थे युवा, बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर कर दिया Video

मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) की मम्मी विजया पंत तुली (Vijya Pant Tuli) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) द्वारा एक्ट्रेस से फ्लर्ट करने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस की मम्मी ने कहा, "मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता. सभी लोग वहां गेम खेलने गए हैं और गेम खेल रहे हैं. लेकिन अगर ये बातें ज्यादा आगे बढ़ें तो हम परेशान होंगे, लेकिन अभी सब ठीक है." सिद्धार्थ के अलावा मधुरिमा तुली की मम्मी ने चप्पल वाले एपिसोड के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा, "जिस एपिसोड में दर्शकों ने विशाल और मधुरिमा को आपस में लड़ते देखा है, उसमें उन्होंने वहां बैठी रश्मि देसाई की भी बात सुनी होगी, जिन्होंने कहा था कि विशाल ज्यादातर अपनी बातों में हद पार कर देते हैं. जब गुस्सा होते हैं तो उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या कर रहे हैं."

जावेद अख्तर ने दीपिका पादुकोण की 'छपाक' पर किया ट्वीट, बोले- आर्ट यानी मनोरंजन करना है, और यह सर्कस से एकदम...

इसके अलावा बिग बॉस कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) की मम्मी विजया पंत तुली (Vijya Pant Tuli) ने अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि मधुरिमा ने मेरे पास आकर रोते-रोते अपने शिक्षक के बारे में मुझसे शिकायत की थी. हमने आखिरकार उस शिक्षक को निकाल दिया था. मैं हैरान थी कि मधुरिमा ने इस बारे में बोला. लेकिन, ऐसे में उसने काफी बहादुरी दिखाई है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhurima Tuli, Sidharth Shukla, Bigg Boss 13, Bigg Boss 13 Video, Madhurima Tuli Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com