विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

ओ शराबी क्या शराबी पर 39 साल के शख्स की परफॉर्मेंस देख तालियां बजाने लगे माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी, फैंस बोले- नेक्सट लेवल...

डांस दीवाने का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित के साथ इस हफ्ते सिंगर सुखविंदर सिंह जज की कुर्सी पर नजर आएंगे.

ओ शराबी क्या शराबी पर 39 साल के शख्स की परफॉर्मेंस देख तालियां बजाने लगे माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी, फैंस बोले- नेक्सट लेवल...
39 साल के आदमी की परफॉर्मेंस देख डांस दीवाने के जज ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
नई दिल्ली:

कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का चौथा सीजन चल रहा है, जिसमें एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है. जबकि हर वीकेंड पर नया मेहमान शो पर चार चांद लगाता हुआ नजर आता है. वहीं इस हफ्ते शो में दिग्गज सिंगर सुखविंदर सिंह अपनी सिंगिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए आने वाले हैं, जिसका एक प्रोमो भी सामने आया है. लेकिन एक परफॉर्मेंस ऐसी है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. यह थी 39 साल के श्रीरंग की, जिन्होंने ओ शराबी क्या शराबी गाने पर अपने डांस से लोगों का ध्यान खींच लिया. 

कुछ घंटे पहले सुखविंदर सिंह स्पेशल डांस दीवाने एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें श्रीरंग को वैष्णवी और वर्षा के साथ ओ शराबी क्या शराबी गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया. इस गाने में लावणी ट्विस्ट ने जज सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित को भी खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया. 

इस परफॉर्मेंस के अलावा कुछ दिल दहला देने वाली डांस वीडियो भी शो से जुड़ी हुई शेयर की गई है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि डांस दीवाने का ये हफ्ता भी धमाकेदार होने वाला है. 

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Deewane, O Sharabi Kya Sharabi, O Sharabi Kya Sharabi Dance, O Sharabi Kya Sharabi Song, Srirang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com