विज्ञापन
This Article is From May 08, 2022

मदालसा शर्मा की दोस्त ने कहा- मुझे हिंदी नहीं आती, अंग्रेजी में पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब कि सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

मदालसा शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलचस्प वीडियोज की झड़ी लगी हुई है. कभी वो अकेले तो कभी अपने को-स्टार्स के साथ ऐसे वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिसे देखकर माइंड फ्रेश हो जाता है.

मदालसा शर्मा की दोस्त ने कहा- मुझे हिंदी नहीं आती, अंग्रेजी में पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब कि सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी
मदालसा शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

मदालसा शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलचस्प वीडियोज की झड़ी लगी हुई है. कभी वो अकेले तो कभी अपने को-स्टार्स के साथ ऐसे वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिसे देखकर माइंड फ्रेश हो जाता है. एक बार फिर मदालसा शर्मा ने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बात हिंदी और अंग्रेजी पर अटक कर रह गई है. बात हिंदी पर शुरू होती है और अंग्रेजी पर खत्म. लेकिन जो जवाब मिलता है उसे सुनकर मदालसा शर्मा का दिमाग भी चकरा जाता है. आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो और अंदाजा लगाइए क्या सवाल था और जवाब क्या मिला.

इस वीडियो में मदालसा शर्मा एकता सरैया मेहता के साथ दिखाई दे रही हैं. मदालसा शर्मा एकता सरैया से सवाल करती हैं हैलो कैसी हो? जवाब में एकता सरैया मेहता कहती हैं कि उनसे अंग्रेजी में बात की जाए वो हिंदी नहीं जानती. बदले में मदालसा शर्मा का सवाल होता है हाऊ आर यू. इसके बाद जो जवाब एकता देती हैं, वो वाकई दिमाग चकराने वाला होता है. सिर्फ अंग्रेजी आने का दावा करने वालीं एकता सरैया हाऊ आर यू के जवाब में कहती हैं, 'आई एम इन गोवा'. इस अनोखे जवाब के बाद मदालसा शर्मा भी हैरान नजर आती हैं. जवाब देने के बाद एकता काला चश्मा पहनती हैं और बड़ी अदा के साथ वहां से निकल जाती हैं.

दोनों एक्ट्रेस का ये वीडियो जितना मजेदार है उतना ही खूबसूरत दोनों का लुक भी है. एकता और मदालसा दोनों ने इस वीडियो में एक ही शेड की ड्रेस पहनी है. मदालसा शर्मा पर्पल कलर की साड़ी में हैं तो एकता पर्पल कलर के डिजाइनर सूट में. दोनों कलर कॉर्डिनेटेड तो दिख ही रही हैं, साथ ही दोनों की ज्वैलरी और स्टाइल भी मैच कर रहा है. शायद यही वजह है कि वीडियो देखने वाले दोनों के लुक्स की भी तारीफ कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Ekta Saraiya Mehta, Kavya, Madalsa Sharma Video, Madalsa Sharma Dance Video, Madalsa Sharma Funny Video, Madalsa Sharma Instagram Reels, Madalsa Sharma Instagram, Madalsa Sharma As Kavya, Anupamaa, Mithun Chakraborty, Mimoh Chakraborty Wife, Sudhanshu Pandey, Tv Serial Anupamaa, Madalsa Sharma Age, Madalsa Sharma Movies, Madalsa Sharma Tv Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com