विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम जानते हैं आप? 350 से ज्यादा फिल्मों में कभी नहीं सुना होगा मिथुन दा का ये नाम

बॉलीवुड के डिस्को डांसर जिसका विदेश में भी था जलवा. हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों में मिथुन दा के नाम से मशहूर इस स्टार का असली नाम जानते हैं आप?

मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम जानते हैं आप? 350 से ज्यादा फिल्मों में कभी नहीं सुना होगा मिथुन दा का ये नाम
मिथुन चक्रवर्ती 16 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 'डिस्को डांसर' के नाम से जाना जाता है. एक दौर ऐसा था जब रूस और पूर्व सोवियत संघ के देशों में उनकी लोकप्रियता किसी अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार से कम नहीं थी. वहां लोग उनके डांस स्टेप्स की नकल करते थे, उनके जैसे कपड़े पहनते थे और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे. इस सफलता के पीछे संघर्ष, मेहनत और लगातार खुद को साबित करने की लंबी कहानी छिपी हुई है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर फिल्म लवर को पता होनी ही चाहिएं.

क्या है मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम?

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में हुआ था. उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से अभिनय सीखा. उन्होंने भाई की अचानक मृत्यु के बाद परिवार के साथ रहने और जीवन में नया रास्ता चुनने का फैसला किया.

डेब्यू फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

फिल्मी दुनिया में उनका सफर 1976 में 'मृगया' से शुरू हुआ. पहली ही फिल्म में उनके काम को इतनी तारीफ मिली कि उन्हें बेस्ट अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. हालांकि उनका रास्ता आसान नहीं रहा. कई साल तक उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा. साल 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' ने उनकी जिंदगी बदल दी. फिल्म में निभाया गया 'जिमी' का किरदार और इसके गाने लोगों के दिलों पर छा गए. भारत में तो फिल्म सुपरहिट रही ही, लेकिन इसकी असली गूंज रूस और सोवियत संघ के देशों में सुनाई दी.

अमिताभ, धर्मेंद्र, जीतेंद्र के स्टारडम को दी टक्कर

वहां के दर्शकों ने मिथुन को सिर आंखों पर बिठा लिया. यह वो दौर था, जब अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र समेत अन्य कलाकारों का इंडस्ट्री में बोलबाला था. लेकिन बताया जाता है कि उस समय रूस में बच्चे से लेकर बड़े तक मिथुन चक्रवर्ती के डांस स्टेप्स की नकल करते थे. कई लोग उनकी तरह हेयरस्टाइल रखते थे और उनके पोस्टर घरों में लगाए जाते थे. रूस में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि कई रिपोर्ट्स में उन्हें उस समय भारत के सबसे बड़े चेहरों में से एक बताया गया. उनकी फिल्में वहां बार-बार दिखाई जाती थीं और दर्शक उन्हें देखने के लिए थिएटरों में उमड़ पड़ते थे.

यह भी पढ़ें: जब बीमार मां को हंसाने के लिए महेश भट्ट ने उनके बालों में सजा दिए थे जुगनू, याद कर भावुक हुए फिल्ममेकर

इसके बाद मिथुन ने 'प्यार झुकता नहीं', 'कमांडो', 'डांस डांस', 'कसम पैदा करने वाले की', 'अग्निपथ' समेत कई सफल फिल्मों में काम किया. हालांकि उनके करियर में मुश्किल दौर भी आया. 1993 से 1998 के बीच उनकी लगातार 33 फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम बरकरार रहा.

मिथुन सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि सफल बिजनेसमैन भी हैं. होटल कारोबार से भी उन्होंने बड़ी पहचान बनाई. अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले. साल 2024 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्म कर रहे हैं और फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते.

यह भी पढ़ें: अरबाज खान की पत्नी से सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, बुड्ढे के साथ खुश हो? सलमान की भाभी ने बताया कैसी चल रही है मैरिड लाइफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakrabarty, Mithun Chakraborty News In Hindi, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com