एक्ट्रेस कंगना रनौत रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए वापस आईं. हालांकि इस बार वह 'जजमेंट डे' एपिसोड में जूरी के तौर पर 'जनता की आवाज' बनीं. कंगना शो के जेलर्स, फराह खान और रितेश देशमुख के साथ शामिल हुईं. जहां उन्होंने योगेश, आकांक्षा, राम कपूर और धीरज धूपर की क्लास ली. इसके अलावा अनसेफ कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, माधुरी और श्रेष्ठा अय्यर में से एक को इविक्ट कर दिया. इतना ही नहीं आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह बाइसेक्सुअल हैं.
आकांक्षा चमोला ने बताया- बाइसेक्सुअल हैं
लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान और रितेश देशमुख ने बताया कि आकांक्षा चमोला की दूसरी लाइफलाइन श्रेया कालरा ने सूफी के साथ बातचीत में इस्तेमाल कर दी है. इस पर आकांक्षा चमोला ने कहा, मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी. मेरे रिलेशन्स रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे हैं लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही. मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं अडमायर करती हूं. मैं अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ. मुझे लगता है कि मेरा वो सेफ स्पेस है. बढ़ते हुए. मुझे लगता हैं कि यह पुरुष सत्ता वाली दुनिया है तो हमेशा आप मम्मी बहनों की तरफ जाते हो. कोई ना कही जो कंफर्ट जोन उनसे मिलता है. मुझे फेमिनाइन एनर्जी पसंद है. मुझे वह आराम बहुत पसंद है और मैं उसमें खूब फलता फूलता हूं. ऐसी सोसायटी में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकती. जलन होता है या कॉम्पिटिशन है. मेरे में वो सब नहीं था. मेरे लिए सभी फीमेल बहुत खूबसूरत है. यह टैग है, जो सोसयटी ने दी है. मेरे लिए यह सच्चा प्यार है. मेरे लिए सभी फीमेल खूबसूरत हैं.
श्रेष्ठा अय्यर हुई इविक्ट
लॉकअप का दूसरा सीजन शुरू हुए एक हफ्ता हुआ है. वहीं इस हफ्ते लॉकअप से निकलने वाला पहला कंटेस्टेंट श्रेष्ठा अय्यर बनी हैं. जबकि उनके साथ अनसेफ होने वाले कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, माधुरी, सूफी हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि श्रेष्ठा अय्यर के भाई क्रिकेटर श्रेयस अय्यर हैं.
कंगना रनौत ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास
एक तरफ जहां योगेश को चीटर कहने पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया तो वहीं धीरज धूपर को कंगना रनौत ने कहा, "तुम खुद को शाहरुख खान कह रहे हो? तुम्हारे अंदर शाहरुख खान का 'S' भी नहीं है, यार. तुममें 'मेन कैरेक्टर' वाली एनर्जी बिल्कुल नहीं है. साइड में... साइड में... साइड में... तुम्हें पूरी तरह से साइडलाइन किया जा रहा है. " कंगना ने धीरज को शो में खुलकर न बोलने और अपने गेम की कमान खुद न संभालने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई.इसके अलावा उन्होंने राम कपूर को रिएक्शन दिया.
ये भी पढ़ें- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है नया गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का लोकगीत, जानते नहीं होंगे यह जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं