एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जल्द ही खत्म होने जा रहा है. स्मृति ईरानी के लीड रोल वाला इस शो का 2.0 चैप्टर जल्द खत्म होने जा रहा है. इस शो की एंडिंग में पुराने इतिहास को दोहराया जा रहा है. जिस तरह 26 साल पहले तुलसी के हाथों उसके बेटे अंश वीरानी का कत्ल दिखा गया था उसी तरह इस सीजन में तुलसी की बहू नंदिनी के हाथों उसके बेटे पार्थ का कत्ल होगा.
बेटे के कत्ल तक पहुंची 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी
लेटेस्ट 27 जून के एपिसोड में दिखाया कि पार्थ घायल वैष्णवी को खाई से धक्का देने की कोशिश करता है लेकिन उसके लाख मिन्नत करने पर वो उसे वापस खींच लेता है. इसके बाद वह उससे चीख चीख कर बात कर रहा होता है टॉर्चर कर रहा होता है कि इस बीच उसकी मां नंदिनी वहां पहुंचती है. इसके बाद पार्थ अपनी मां के साथ बद्तमीजी करने लगता है.
पत्नी को बताया है गुलाम
पार्थ अपनी मां नंदिनी से कहता है वैष्णवी उसकी गुलाम है और वह जैसा चाहे उसके साथ वैसा बर्ताव कर सकता है. नंदिनी उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन पार्थ के सिर पर जुनून सवार था. पार्थ इस कदर नीचे गिर चुका था कि आखिर में नंदिनी को एक लड़की की जिंदगी बचाने के लिए अपने ही बेटे को गोली मारनी पड़ती है.

एपिसोड में दिखाया फ्लैश बैक
27 जून के एपिसोड में आप देखेंगे कि एक तरफ नंदिनी गोली चलाती है दूसरी तरफ वो सीन दिखाया जा रहा था जिसमें तुलसी ने अंश को गोली मारी थी. नंदिनी के गोली चलाने के बाद तुलसी वहां पहुंचती है और देखकर दंग रह जाती है. वहीं नंदिनी को बेटे पार्थ के साथ बिताए अच्छे पल याद आते हैं. नंदिनी जाकरअपने बेटे के पास बैठती है और उसका सिर अपनी गोद में रखती है. मरते मरते पार्थ कहता है मां आपने इतिहास दोहरा दिया एक लड़की के लिए अपना बेटा मार दिया. ये कहकर पार्थ की आंखें बंद हो जाती है.नंदिनी जोर से चिल्लाती है और वहां खड़ी तुलसी बेटे अंश को याद करती नजर आती हैं. आगे बढ़कर तुलसी नंदिनी को वहां से चलने को कहती हैं.
'क्योंकि सास भी...' के आने वाले एपिसोड की अपडेट
आगे की झलक में दिखाया गया कि तुलसी 10 साल बाद जेल से लौट रही है.इससे साफ है कि तुलसी ने नंदिनी का जुर्म अपने सिर लिया होगा और इसकी के चलते उसे जेल जाना पड़ा. लेकिन 10 साल बाद जब लौटती है तो पाती कि घर दो हिस्सों में बंट चुका है और इतनी इज्जत करने वाला बेटा करण भी उससे नफरत करने लगा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं