विज्ञापन

CID से पहले दूरदर्शन की जान था ये क्राइम शो, देव आनंद के भाई बने थे डिटेक्टिव सैम डिसिल्वा, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने टीवी से चिपक जाते थे दर्शक

CID से पहले दूरदर्शन पर एक जासूसी शो आता था, जिसमें देव आनंद के भाई और सत्या के कल्लू मामा की जोड़ी नजर आती थी. दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था और इस हर हफ्ते कोई ना कोई बॉलीवुड सितारा भी नजर आता था.

CID से पहले दूरदर्शन की जान था ये क्राइम शो, देव आनंद के भाई बने थे डिटेक्टिव सैम डिसिल्वा, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने टीवी से चिपक जाते थे दर्शक
दूरदर्शन पर आता था क्राइम शो तहकीकात, देव आनंद के भाई थे डिटेक्टिव
Social Media

आज जब भी भारतीय टीवी के सबसे लोकप्रिय क्राइम शोज की बात होती है तो सबसे पहले CID का नाम याद आता है. लेकिन उससे कई साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा शो आया था जिसने दर्शकों को हर रविवार टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया था. यह शो था ‘तहकीकात', जिसमें हर हफ्ते एक नई मर्डर मिस्ट्री, नए किरदार और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलते थे. शानदार कहानी, सस्पेंस और बेहतरीन अभिनय ने इसे 90 के दशक का सबसे चर्चित क्राइम सीरियल बना दिया. खास बात यह थी कि इस शो में कई बॉलीवुड कलाकार भी गेस्ट रोल में नजर आते थे, जिससे हर एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाती थी.

हर एपिसोड में नई मर्डर मिस्ट्री

‘तहकीकात' की सबसे बड़ी खासियत इसकी अलग-अलग कहानियां थीं. हर एपिसोड में एक नया केस होता था, जिसमें हत्या या किसी रहस्यमय अपराध की गुत्थी सुलझाई जाती थी. जांच के दौरान कई संदिग्ध सामने आते थे और कहानी ऐसे मोड़ लेती थी कि असली अपराधी का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता था. यही वजह थी कि दर्शक शुरुआत से लेकर अंत तक टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटाते थे. उस दौर में जब क्राइम और इन्वेस्टिगेशन आधारित शो बहुत कम थे, तब ‘तहकीकात' ने अपनी अलग पहचान बनाई.

विजय आनंद और सौरभ शुक्ला की जोड़ी ने जीता था दिल

Latest and Breaking News on NDTV

इस शो में मशहूर फिल्मकार और अभिनेता विजय आनंद ने जासूस सैम डिसिल्वा का किरदार निभाया था, जबकि सौरभ शुक्ला उनके सहायक गोपी के रोल में नजर आए थे. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और केस सुलझाने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. गंभीर जांच के बीच हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिलता था, जिससे शो और भी मनोरंजक बन जाता था. इन दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने ‘तहकीकात' को यादगार बना दिया.

बॉलीवुड सितारों की गेस्ट एंट्री ने बढ़ाया शो का रोमांच

‘तहकीकात' का एक और बड़ा आकर्षण था इसमें नजर आने वाले बॉलीवुड सितारे. कई लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्रियां अलग-अलग एपिसोड में गेस्ट रोल निभाते थे, जिससे हर नई कहानी और भी दिलचस्प बन जाती थी. उस दौर में किसी टीवी शो में बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी अपने आप में खास बात मानी जाती थी. यही वजह रही कि ‘तहकीकात' सिर्फ एक क्राइम शो नहीं बल्कि मंगलवार को पारिवारिक मनोरंजन का अहम हिस्सा बन गया. आज भी 90 के दशक के दर्शक इस सीरियल को भारतीय टेलीविजन के सबसे बेहतरीन और यादगार क्राइम शोज में गिनते हैं.

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान ने सुनाई हमले वाली रात की खौफनाक कहानी, कहा- 'जब मैं नीचे गिरा था, मुझे लगा अब मर जाऊंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, TV, Entertainment, Tehkikaat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com