विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

'सपना' बन कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक, बोले- इंडिया आइडल की अर्चना पूरन सिंह... देखें Video

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का वीडियो हुआ वायरल, 'सपना' बन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक.

Also Read in
'सपना' बन कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक, बोले- इंडिया आइडल की अर्चना पूरन सिंह... देखें Video
कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने उड़ाया नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का मजाक
  • कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक
  • 'सपना' बने बोले 'इंडियन आइडल' की अर्चना पूरन सिंह
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में हर हफ्ते खूब सारी मस्ती और धमाल होता है. कपिल शर्मा के साथ-साथ उनके को-स्टार्स भी शो में चार चांद लगाने का काम करते हैं. इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी बहन सोनू और भाई टोनी कक्कड़ के साथ एंट्री लेंगी. लेकिन तभी शो के बीच सपना यानी कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की एंट्री होगी, जो नेहा कक्कड़ और अर्चना पूरन सिंह का जमकर मजाक उड़ाते दिखेंगे. 

आथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर के.एल राहुल फोन बूथ में आए नजर, Photo शेयर कर बोले- हेलो, देवी प्रसाद...

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 'सपना' बनकर आए कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) नेहा के 'इंडियन आइडल' पर उनके रोने को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं. वीडियो में 'सपना' कहती हैं, "तेरे को पता है ये इंडियन आइडल की अर्चना पूरन सिंह है." तभी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने पूछा कैसे? तो इस पर 'सपना' कहती हैं, "ये यहां पर किसी भी बात पर हंस- हंसकर पैसे कमा रही हैं और ये वहां पर किसी भी बात पर रो- रोकर पैसे कमा रही हैं."

अक्षय कुमार ने CAA विरोध प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे हिंसा पसंद नहीं है, चाहे वह...

कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बात सुन वहां मौजूद हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है. इस हफ्ते भी कपिल अपनी टीम के साथ मिलकर खूब धमाल और मस्ती करेंगे. जिसकी एक झलक इस वीडियो में देखी जा सकती है. बता दें, 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में हर हफ्ते सेलेब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं, हालांकि शो में, इस बार कॉमेडी का तड़का नेहा कक्कड़ और उनकी फैमिली मिलकर लगाएगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Video Viral, Kapil Sharma Show Video Viral, Kapil Sharma, Kapil Sharma Show, Krushna Abhishek, Neha Kakkar, Sonu Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com