विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

काव्या ने ‘माधुरी’ की तरह दिखाए नखरे तो वनराज ने ‘अक्षय’ बनकर यूं मनाया, देखें ‘वान्या’ का रोमांटिक डांस Video

अनुपमा में वनराज और काव्या का किरदार निभा रहे एक्टर सुधांशु पांडे आर मदालसा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं

काव्या ने ‘माधुरी’ की तरह दिखाए नखरे तो वनराज ने ‘अक्षय’ बनकर यूं मनाया, देखें ‘वान्या’ का रोमांटिक डांस Video
मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. इस समय उन्हें स्टार प्लस के शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है. मदालसा और शो में वनराज का किरदार निभा रहे एक्टर सुधांशु पांडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. फैन्स मदालसा शर्मा के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

काव्या-वनराज का वीडियो वायरल

वीडियो को मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि दोनों ‘अब तेरे दिल में हम आ गए' गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं. वीडियो में जहां काव्या माधुरी दीक्षित की तरह नखरे दिखा रही हैं, तो वनराज उन्हें अक्षय कुमार की तरह मना रहे हैं. इसे शेयर करते हुए मदालसा लिखती हैं, ‘छाती के बटन खोल के खुले आम मेहनत और उम्मीद से आशिकी करते हुए...कोई पीछे से आकर झूठा बोलकर मेरी उम्मीद के कबूतर को उड़ा के ले गया!!'. काव्या और वनराज के इस मजेदार वीडियो को अब तक 26 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आपका अब तक का सबसे बेस्ट कैप्शन'. इस तरह से लोग पोस्ट पर दिल और हार्ट वाले इमोजी बनाकर भी प्यार जाहिर कर रहे हैं. बता दें, टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मदालसा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं.

ये भी देखें: Sriti Jha और Shabir Ahluwalia से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Video, Kavya Video, Kavya Latest Video, Anupamaa, Sudhanshu Pandey, Kavya Dance Video, Kavya Shah, Vanraj, Vanraj New Video, Vanya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com