विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

कौन बनेगा करोड़पति 16 में होगा नया ट्विस्ट, इस तरह जीत पाएंगे दोगुना राशि, जानें कैसे

कौन बनेगा करोड़पति 16 में इस बार नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इस बार प्रतिभागियों को दोगुना राशि जीतने का अवसर दिया जाएगा.

कौन बनेगा करोड़पति 16 में होगा नया ट्विस्ट, इस तरह जीत पाएंगे दोगुना राशि, जानें कैसे
कौन बनेगा करोड़पति में होगा नया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के चहेते ‘ज्ञान-आधारित' रियलिटी गेम शो, ‘कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीज़न का प्रीमियर 12 अगस्त को रात 9:00 बजे होगा. महानायक अमिताभ बच्चन के साथ चैनल ने हाल ही में एक विचारोत्तेजक कैम्पेन ‘ज़िंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा' को प्रदर्शित किया था, जो ज़िंदगी की प्रबल सच्चाइयों पर आत्मनिरीक्षण करने की प्रेरणा देता है. और अब, निर्माताओं ने प्रतियोगियों के गेमप्ले को बेहतर बनाने के लिए ‘सुपर सवाल' की घोषणा की है, जिसके तहत उन्हें ऐसे सवालों का सामना करना पड़ता है जिससे वे अपने सपनों के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे.

यह दिलचस्प एलिमेंट, ‘सुपर सवाल' एक बोनस सवाल है जो पहले सुरक्षित पड़ाव (प्रश्न 5) के बाद आता है. इसमें न तो कोई विकल्प होगा और न ही लाइफलाइन का उपयोग करने का अवसर दिया जाएगा. अगर सही जवाब दिया गया, तो प्रतियोगियों को 2x सुपरपावर या दुगनास्त्र का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है. यह सुपरपावर प्रतियोगियों को प्रश्न 6 से प्रश्न 10 के बीच उनके पसंद के किसी भी सवाल पर बज़र दबाने और उनकी जीत को दोगुना करने में सक्षम बनाती है. यानि, अगर कोई प्रतियोगी प्रश्न 9 (1,60,000 रुपये) पर सुपरपावर का उपयोग करना चुनता है, और सही उत्तर देता है, तो उसे 1,60,000 रुपये की बोनस धनराशि मिलती है, जो उनकी जीती गई अंतिम धनराशि में जोड़ दी जाएगी.

हालांकि, वे दुगनास्त्र खेलते समय किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इस ‘सुपर सवाल' और उसके बाद के दुगनास्त्र के इस्तेमाल से गेमप्ले में रणनीति का पहलू और भी प्रबल हो जाता है, जो इसे आकर्षक, रोमांचक और रहस्यमय बनाता है. कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 देखना न भूलें, 12 अगस्त रात 9:00 बजे से, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepti 16, Kbc 16, Kbc 16 New Twist, Amitabh Bachchan, Kbc 16 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com