बिग बॉस 17 के दिवाली स्पेशल शो में भी जमकर फूलझड़ियां और बम फूटे. वीकेंड का वार में शो पर अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं. इस दौरान दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग नज़र आई. सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. एक तरफ जहां फेक फीलिंग को लेकर सलमान की खानज़ादी से जबरदस्त बहस हुई, तो मन्नारा चोपड़ा और खानज़ादी भी आपस में भिड़ गईं. दिवाली के मौके पर इस तरह घर में बवाल होता देख सलमान खान भड़क गए.इस दौरान एक ऐसा भी मौका आया जब भाई जान गुस्से में अपना आपा खो बैठे और तब कैटरीना कैफ ने उनका हाथ थाम कर गुस्सा शांत कराया.
खानजादी पर भड़के 'भाईजान'
वीकेंड का वार में कैटरीना कैफ अपनी फिल्म टाइगर 3 का प्रशोमन करने पहुंची थीं. शो में सलमान उनके साथ जमकर मस्ती करते नजर आए. हालांकि शो के कंटेस्टेंट्स से बातचीत शुरू होने पर माहौल गर्म हो गया और भाई जान ने खानजादी को जमकर फटकार लगाई. शो में कंटेस्टेंट्स के फेक फीलिंग दिखाए जाने को लेकर सलमान काफी नाराज दिखे. उन्होंने खानजादी के बहस करने पर कहा-"क्या तुम इस घर में सिर्फ लड़ने के लिए आई हो?'. उन्होंने आगे कहा, 'आपको कुछ बात समझ में आ रही है या नहीं जो मैं कह रहा हूं आपसे. लाइन और लिमिट यहां पर कोई ना क्रॉस करे'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना ने हाथ थाम कर कराया शांत
सलमान ने घरवालों से नाराज होकर कहा- "आप कभी नहीं रुकते. खुद की दिवाली खराब. हमारी खराब. सबकी खराब. दिवाली की कोई अहमियत है कि नहीं आपकी लाइफ में.' खानजादी पर सलमान इतना ज्यादा नाराज हो जाते हैं कि उन्हें शांत करने के लिए कैटरीना सलमान का हाथ थाम लेती हैं. आने वाले सप्ताह में वीकेंड का वार एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं