विज्ञापन

40 की उम्र में मां बनने जा रहीं दिलजीत दोसांझ की ये कोस्टार, फैन्स दे रहे बधाइयां

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादी के दो साल बाद गुड न्यूज शेयर की है. कश्मीरा शाह छोटे पर्दे पर 'अंबर धरा' नाम से शो से खूब पॉपुलर हुई थीं.

40 की उम्र में मां बनने जा रहीं दिलजीत दोसांझ की ये कोस्टार, फैन्स दे रहे बधाइयां
टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा ने दी गुड न्यूज
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी ने गुड न्यूज शेयर की है. एक्ट्रेस ने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खबर शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं. इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही उनके लिए बधाई से भरे मैसेजेस की बाढ़ गई. एक्ट्रेस ने बड़ी ही खूबसूरत सी तस्वीर के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. कश्मीरा ने दो नारियल की तस्वीरें शेयर कीं. दोनों ने कैप लगाई हुई थी. एक पर मॉम और दूसरे पर डैड लिखा था. कश्मीरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, करंट स्टेटस इसके अलावा उन्होंने हैशटैग में कमिंग सून भी लिखा. 

सेलेब्स ने दी बधाई

कश्मीरा ने गुड न्यूज शेयर की उनके दोस्तों और करीबियों ने इस नए सफर के लिए उन्हें गुड विशेज दीं. एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, बहुत बहुत बधाई. भगवान आपको हमेशा खुश रखें और अपना हाथ आप पर रखें. रिद्धिमा पंडित ने हार्ट इमोजी भेजे. वहीं फैन्स ने भी कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.

कश्मीरा और अक्षत सक्सेना

कश्मीरा और अक्षत ने साल 2024 में शादी की. शादी के दो साल बाद इस कपल ने बच्चे की गुड न्यूज शेयर की. अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर दोनों ही काफी खुश हैं. वर्कफ्रंट पर बात करें तो कश्मीरा ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग करियर के लिए मुंबई का रुख किया.

कश्मीरा ने गूगल, टाटा स्काई, नेरोलैक जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए कमर्शियल शूट किए. छोटे पर्दे का शो 'अंबर धरा' कश्मीरा के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाए. कश्मीरा साल 2017 में आई फिल्म रंगून में नजर आईं. इसके अलावा सलमान खान की टाइगर जिंदा में है में भी दिखीं. हाल में कश्मीरा को इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा फिल्म में देखा गया था.

यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना गाना, देव आनंद अपनी प्रेमिका को रिझाने के लिए लेकर आए थे चूड़ियां, गाड़ी में शूट हुआ पूरा गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmira Irani, Kashmira Irani Pregnancy, Kashmira Irani Husband, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com