विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2019

Kapil Sharma के शो में अनिल कपूर ने खोला राज, माधुरी दीक्षित से पेंटर हुसैन को मिलवाने के लिए ली थी रिश्वत- Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस वीकेंड बॉलीवुड की रोमांटिक और सदाबहार जोड़ी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) खूब मस्ती करते नजर आएंगे.

Kapil Sharma के शो में अनिल कपूर ने खोला राज, माधुरी दीक्षित से पेंटर हुसैन को मिलवाने के लिए ली थी रिश्वत- Video
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' की टीम का हंगामा
  • 'टोटल धमाल' को प्रमोट करने आएंगे अनिल-माधुरी
  • 'धक धक' स़ॉन्ग पर करेंगे डांस
  • द कपिल शर्मा शो का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस वीकेंड बॉलीवुड की रोमांटिक और सदाबहार जोड़ी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) खूब मस्ती करते नजर आएंगे. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' को प्रमोट करेंगे. हर उम्र के लोग माधुरी दीक्षित के प्रशंसक है और न सिर्फ आम लोग बल्कि मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन, पंडित बिरजू महाराज जैसे दिग्गजों ने भी माधुरी की दिल खोलकर तारीफ की है. इसलिए, शो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने माधुरी से पूछा कि कैसा लगता है, जब इस तरह के दिग्गज खुद को आपका प्रशंसक बताते हैं. माधुरी बोलीं, "वे दोनों-हुसैन साब और महाराज जी दिग्गज हैं और जब मेरी तारीफ करते थे, तो विनम्र लगता है और वास्तव में नहीं जानती कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं क्योंकि मैं उनकी प्रशंसक हूं"

Pran ऐसे थे विलेन, जिनसे स्क्रीन ही नहीं बाहर भी लोग खाते थे खौफ, मैथमेटिक्स में नहीं था कोई तोड़, 10 बातें

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी से इस शख्स ने पूछा सवाल तो बेकाबू होकर चिल्लाने लगी हरियाणा की छोरी

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में सेलेब्रिटी आएं और कुछ अनोखा न बताएं हो ही नहीं सकता. अनिल कपूर माधुरी दीक्षित के अच्छी दोस्त भी हैं. अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित को लेकर एक दिलचस्प वाकया शेयर कियाः "उन दिनों, मेरी पत्नी सुनीता ने एक बार बताा किया कि हमारे घर में एम.एफ. हुसैन के अलावा सभी की पेंटिंग है, तब, हम हुसैन साब की पेंटिंग नहीं खरीद सकते थे, इसलिए जब मुझे पता चला कि वे माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं उनसे मिला और उनके साथ एक डील कर ली. मैंने उनसे कहा कि मैं आपको माधुरी से मिला सकता हूं लेकिन आपको अपनी एक पेंटिंग मुझे देनी होगी. वे मुझसे सहमत हुए और मुझे एक पेंटिंग भेंट की, जो मेरे घर में आज तक एक बेशकीमती संपत्ति है और मैं इसका सारा श्रेय माधुरी को देता हूं. तो, अब आप जानते हैं, कि मैंने माधुरी दीक्षित को जानने का फायदा कैसे उठाया."

Total Dhamaal: अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का 'स्पीकर फट जाए' पर 'टोटल धमाल', देखें Video

 

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग के दौरान उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी. भले ही दोनों लंबे समय बाद ऑन-स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे, लेकिन उनका करिश्मा बरकरार है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, Total Dhamaal, Anil Kapoor, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com