विज्ञापन

45 साल पहले आई ये फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, जिसे खरीदार ढूंढने में हो रही थी मुश्किल 

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर 1986 में आई फिल्म के बारे में बताया, जो उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई. 

45 साल पहले आई ये फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, जिसे खरीदार ढूंढने में हो रही थी मुश्किल 
अनिल कपूर की ये फिल्म 45 साल पहले हुई थी रिलीज
नई दिल्ली:

साल 1986 में रिलीज हुई अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' को 45 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर अभिनेता बेहद इमोशनल नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त कीं. अनिल कपूर ने फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' के 45 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने इसे अपने करियर का टर्निंग पॉइंट और मील का पत्थर बताया. अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े वीडियो कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा, "45 साल पहले, एक फिल्म जिसे खरीदार ढूंढने में मुश्किल हो रही थी, आखिरकार सिर्फ एक शो में रिलीज हुई, और वह एक शो मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया."

1986 में रिलीज हुई थी अनिल कपूर की फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे बताया, फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी. मेरे लिए यह महत्वपूर्ण शुरुआत थी. निर्देशक एम.एस. सथ्यू के साथ काम करना, ईशान आर्या के कैमरे से फ्रेम होना और पंकज कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए और भी खास था. हम दोनों ही उस समय अपने करियर की शुरुआत में थे.

ये भी पढें- एक प्रैंक कॉल, 11 साल किया डेट, स्ट्रगल के दिनों में गर्लफ्रेंड ने उठाया अनिल कपूर का खर्चा, आज शादी को हुए 42 साल

45 साल बाद अनिल कपूर ने फिल्म को बताया मील का पत्थर

अनिल ने लिखा, "'कहां कहां से गुजर गया' ने मुझे एक ऐसा अनुभव दिया जिसके लिए मैं आज भी शुक्रगुजार हूं. जो अनिश्चितता के साथ शुरू हुआ, वह एक ऐसा मील का पत्थर बन गया जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. 45 साल बाद मैं उन संघर्षों, सीखों और उस फिल्म के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं जिसने मेरा रास्ता बनाया."

अनिल कपूर की एक्टिंग को दिशा देने वाली है ये फिल्म

यह फिल्म अनिल कपूर के एक्टिंग को दिशा देने वाली फिल्म कही जाती है. फिल्म में अनिल ने रवि का किरदार निभाया था, जो एक मॉडल रहता है, लेकिन संघर्षरत छात्रों के साथ जुड़ जाता है. फिल्म ने अनिल को एक्टिंग की गहराई दिखाने का मौका दिया और उनके करियर की नींव रखी. 

ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की 43 साल पुरानी साउथ की वो फिल्म, एक नहीं दो एक्ट्रेसेस के साथ किया रोमांस, कुछ ऐसा हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com