गर्लफ्रेंड गिन्नी चथरत के साथ कपिल शर्मा
- कपिल शर्मा की शादी में होंगी ये रश्में
- सगाई से लेकर रिसेप्शन तक जानें पूरी तारीखें
- गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से कर रहे शादी
नई दिल्ली:
एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले महीने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया था कि वह 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं. कपिल शर्मा ने यह भी बताया था कि शादी गिन्नी के निवास स्थान जालांधर में होगी और 14 दिसंबर को रिसेप्शन अमृतसर में किया जाएगा. मुंबई मिरर के ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल और गिन्नी की शादी की रश्में 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. इस दिन कपिल शर्मा के बहन के घर माता का जागरण रखा गया है. अगले ही दिन गिन्नी के घर जालांधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी. मुंबई में 24 दिसंबर को भी रिसेप्शन किया जाएगा. इस दौरान खास मेहमान के तौर पर दोस्त व कलीग ही मौजूद होंगे.
सपना चौधरी ने सिर पर पल्लू लेकर स्टेज पर मचाया गदर, झूमने पर हुए मजबूर दर्शक; देखें Video
कपिल शर्मा एक कॉमेडियन और एक्टर के तौर पर पहचाने जाते हैं. अक्सर उनकी शादी को लेकर उनसे सवाल किया जाता है, जिसे वह टाल जाते थे. इस साल मार्च में उन्होंने पहली बार गिन्नी के साथ अपने रिश्ते की बात को कबूल किया था. गिन्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा था, "मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरी बेटर हाफ हैं, सच तो यह है कि वह मुझे पूरा करती हैं. गिन्नी मैं तुम्हें प्यार करता हूं. इनका स्वागत कीजिए. मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं."
भोजपुरी की सपना चौधरी बनीं अक्षरा सिंह, छेड़ी ऐसी धुन बेकाबू हो गए दर्शक- देखें Video
पिछले कुछ समय से कपिल का जीवन और करियर धुंधला नजर आ रहा है. उनका कहना है कि वह शादी की बात को भी छिपा कर रखना चाहते थे. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सप्ताहों से मैं अपनी पंजाबी फिल्म के प्रचार में बिजी हूं. मीडिया के लगातार प्रश्न करने के बावजूद प्रचार के समय मैं शादी के बारे में बात नहीं करना चाहता था." गर्लफ्रेंड से शादी करने पर खुशी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, "बेशक मैं खुश हूं. लेकिन इससे ज्यादा खुशी मुझे अपनी मां का चेहरा देखकर हो रही है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kapil Sharma, Ginni Chatrath, Kapil Sharma Wedding