विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

Jannat Zubair 'मायूस' होकर जंगल में कर रही थीं वॉक, Video शेयर कर बोलीं- तुमसे मिली अपनी अदा...

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का हाल ही में एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जन्नत जुबैर जंगल में वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं और पीछे मुड़कर एक्ट्रेस मायूस सा एक्सप्रेशन भी देती हैं.

Jannat Zubair 'मायूस' होकर जंगल में कर रही थीं वॉक, Video शेयर कर बोलीं- तुमसे मिली अपनी अदा...
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) जंगल में मायूस होकर टहलती आईं नजर
  • जन्नत जुबैर फोटोशूट के दौरान जंगलों में टहलती आईं नजर
  • एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर दिये मायूसी से भरे एक्सप्रेशंस
  • जन्नत जुबैर का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. वह अकसर वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम से लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन्नत जुबैर की काफी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जन्नत जुबैर जंगल में वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं और पीछे मुड़कर एक्ट्रेस मायूस सा एक्सप्रेशन भी देती हैं. खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "तुमसे मिली अपनी अदा..." वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और उनका अंदाज काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जन्नत जुबैर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में जहां किसी को एक्ट्रेस का अंदाज पसंद आ रहा है तो वहीं किसी को उनका कैप्शन पसंद आ रहा है. उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने 'मिस ब्यूटीफुल', 'एंजल' और 'खूबसूरत' जैसे कमेंट भी किये. बता दें कि वीडियो जन्नत जुबैर के फोटोशूट से जुड़ा हुआ है. एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) अपने स्टाइल को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों. इससे पहले भी वह अपने कई फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'तू आशिकी', 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' और 'फुलवा' में मुख्य भूमिका अदा की है.. जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'हिचकी' और 'लव का दी एंड' में शामिल है. जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में ही कर दी थी. हाल ही में उनका और मिस्टर फैजू का गाना 'मरदा सारा इंडिया' भी रिलीज हुआ है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Video, Jannat Zubair Walks In Forest, Jannat Zubair Photoshoot Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com