विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2021

जन्नत जुबैर ने पंजाबी सॉन्ग 'Kinna Chir' पर दिए शानदार एक्सप्रेशंस, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने फैन्स के साथ हालही में अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो 'Kinna Chir' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

जन्नत जुबैर ने पंजाबी सॉन्ग 'Kinna Chir' पर दिए शानदार एक्सप्रेशंस, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...
जन्नत जुबैर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके फोटो और वीडियो देखने को मिलते हैं. जन्नत ने टीवी जगत के कई बड़े सीरियल्स में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी बीच जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने फैन्स के साथ अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो 'Kinna Chir' सॉन्ग पर खूबसूरत एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है.

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनका अंदाज और लुक जबरदस्त लग रहा हैं. फैन्स उनके इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हो', तो किसी ने लिखा है शानदार एक्सप्रेशंस'.

बता दें, जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने आठ साल की उम्र से अपने करियर की शुरूआत कर दी थी. वे 'फुलवा', 'काशी-अब ना रहे तेरा कागज कोरा', 'हार जीत', 'मट्टी की बन्नु', 'भारत के वीर पुत्र: महाराणा प्रताप', 'तू आशिकी' जैसे कई टीवी सीरियल में अहम किरदार में नजर आ चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 32.9 मलियन लोग फॉलो करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Age, Jannat Zubair Video, Jannat Zubair Video Viral, Jannat Zubair Dance, Jannat Zubair Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com