विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2023

इंडियन आइडल 14 में इस बार इन 15 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

ऑडिशन राउंड में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने शानदार गायन कौशल से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अब, थिएटर राउंड में, शो को अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं! अपना आगे का सफर तय करने और शो के प्रतिष्ठित विजेता के खिताब के लक्ष्य के लिए तैयार

इंडियन आइडल 14 में इस बार इन 15 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
इंडियन आइडल 14 में इस बार इन 15 कंटेस्टेंट्स की बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली:

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद सराहे गए सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल ने भारतीय मनोरंजन परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है, और देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शोज़ में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है. अपनी स्थापना के बाद से, प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शो प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स द्वारा पेश किए गए कुछ मंत्रमुग्ध प्रदर्शनों से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है. यह साल भी कुछ कम नहीं होगा और निश्चित रूप से 'संगीत का सबसे बड़ा त्यौहार' होने का वादा करता है!

ऑडिशन राउंड में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने शानदार गायन कौशल से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अब, थिएटर राउंड में, शो को अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं! अपना आगे का सफर तय करने और शो के प्रतिष्ठित विजेता के खिताब के लक्ष्य के लिए तैयार, इंडियन आइडल को मैथिली शोम, सुभदीप दास चौधरी, अंजना पद्मनाभन, उत्कर्ष वानखेड़े, अनन्या पाल, दीपन मित्रा, महिमा भट्टाचार्जी, पीयूष पनवर, सुरेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, मुस्कान श्रीवास्तव, आद्या मिश्रा, गायत्री राजीव, ओबोम तांगू और मेनुका पौडेल के रूप में अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिले. अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, चुने गए टॉप 15 कंटेस्टेंट्स ने निश्चित रूप से अपनी सुरीली आवाज से सभी को प्रभावित किया है.

जैसे ही देश इन उल्लेखनीय प्रतिभाओं से परिचित होगा, इंडियन आइडल सीज़न 14 में प्रतियोगिता नई ऊंचाइयों छूने के लिए लिए तैयार है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया घोषाल, बॉलीवुड के किंग ऑफ मेलोडी कुमार सानू और मशहूर संगीतकार/गायक और कलाकार विशाल ददलानी अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं. जजों द्वारा कंटेस्टेंट्स को उनके आगे के सफर में विशेषज्ञता देने के बाद, दर्शक भाव-विभोर कर देने वाले प्रदर्शन से भरे एक संगीत समारोह की उम्मीद कर सकते हैं. अब, मंच तैयार है, और स्पॉटलाइट इन अविश्वसनीय आवाज़ों पर है. कौन बाकियों से ऊपर उठेगा और इंडियन आइडल के प्रतिष्ठित खिताब का दावा करेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Idol Season 14, Indian Idol 14, Indian Idol 2023, Indian Idol 14 Contestants List, Indian Idol Contestants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com