विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

India vs Pakistan: जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, पढ़ें पूरे डिटेल्स

India vs Pakistan: इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस मैच को लेकर फैन्स का जोश सातवें आसमान तक पहुंच गया है.

India vs Pakistan: जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, पढ़ें पूरे डिटेल्स
India vs Pakistan Live Streaming Details: यहां देख सकते हैं भारत-पाक का मुकाबला
नई दिल्ली:

इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस मैच को लेकर फैन्स का जोश सातवें आसमान तक पहुंच गया है. रविवार, 28 अगस्त 2022 को दोनों टीमों को मैदान पर आमना-सामना करते हुए देखा जाएगा. मुकाबले से पहले ही सोशल मीडिया से लेकर गली, मोहल्लों तक हर तरफ इस मैच की चर्चा हो रही है. साल 2018 में आखिरी बार दोनों टीम आमने सामने आई थी, जिसमें इंडिया ने पाकिस्तान को 10 विकटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी. एशिया कप में दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात की जाए तो इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले हुए हैं. इन 14 मुकाबलों में से 8 मैचों को भारत ने जीता है. जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था.

कब होगा मुकाबला?

फैन्स अब यह जानने के लिए बेताब हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मैच कब और कहां देखने को मिलेगा. अगर आपको भी नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं. बता दें टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह मैच आज यानी 28 अगस्त को होगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे होगी. शाम 7 बजे मैच में टॉस होगा.

कहां हो रहा है मैच

एशिया कप 2022 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 27 अगस्त 2022 से UAE में श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. भारत-पाक का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कहां देख सकते हैं मैच 

स्टार नेटवर्क पर एशिया कप का प्रसारण किया जा रहा है. ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर लाइव मैच देखा जा सकता है. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asia Cup 2022, Asia Cup 2022 T20, Ind Vs Pak Match, Ind Vs Pak Match Time, Ind Vs Pak Match Online, Ind Vs Pak Match 2022 Date, India Pak Match 2022 Place, India Vs Pak Asia Cup 2022 Details, India Vs Pakistan Live Streaming Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com