विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2021

हिना खान को योगा करते हुए आया गुस्सा, बोलीं- ये मजाक नहीं है मैं...

हिना खान ने एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान योगा कर रही हैं और पीछे से कोई उन्हें हंसा रहा है.

हिना खान को योगा करते हुए आया गुस्सा, बोलीं- ये मजाक नहीं है मैं...
हिना खान ने शेयर किया योगा वीडियो
नई दिल्ली:

हिना खान टीवी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने अलग स्टाइल और लुक्स के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो और फोटो भी खूब वायरल होते हैं. उनके फैन्स को उनके डांस वीडियो काफी पसंद आते हैं. हिना खान का एक और वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हिना ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिना योगा कर रही होती हैं और उसी बीच पीछे से कोई उन्हें जबरदस्त हंसा रहा है. जिसपर हिना को काफी गुस्सा आ जाता है. 

हिना खान का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हिना को इस वीडियो में खूब गुस्सा आता है और जो उन्हें हंसा रहे थे उन्हें खूब सुनाते हुए दिखती हैं. हिना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'मेरे जीवन की कहानी.. योग सत्र ..इसे @manaanmeer द्वारा लिया गया, संपादित किया गया और मिश्रित किया गया और फिर मुझे मजाक करने के लिए भेजा गया, तुम बहुत परेशान हो मनु..वह मुझे शांति से व्यायाम भी नहीं करने देता, इस कष्टप्रद मजेदार वीडियो को साझा कर रही हूं.. हिना खान का ये फनी वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

बता दें. हालही में हिना खान का 'बारिश बन जाना' सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ शाहीर शेख भी नजर आए थे. हिना इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसी के साथ वो 'नागिन 5' में नागेश्वरी के किरदार में नजर आई थीं. वहीं हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Video, Hina Khan Yoga Pictures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com