विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2020

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की मैनेजर ने किया खुलासा, आसिम रियाज का परिवार है हिमांशी के खिलाफ...

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की मैनेजर ने किया खुलासा, आसिम रियाज (Asim Riaz) का परिवार है हिमांशी के खिलाफ...

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की मैनेजर ने किया खुलासा, आसिम रियाज का परिवार है हिमांशी के खिलाफ...
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की मैनेजर का ट्वीट हुआ वायरल
  • हिमांशी खुराना की मैनेजर का ट्वीट हुआ वायरल
  • बोलीं- आसिम का परिवार से हिमांशी के अगेंस्ट
  • हिमांशी की मैनेजर ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इन दिनों काफी हंगामा चल रहा है. फैमिली वीक के दौरान हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर बिग बॉस (Bigg Boss 13) हाउस में दोबारा एंट्री ली थी. इस दौरान हिमांशी से आसिम ने अपने प्यार का भी इजहार किया, हालांकि, इसका एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया. अब आसिम (Asim Riaz) और हिमांशी के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, हिमांशी की मैनेजर निधि ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस बात का पूरा-पूरा संकेत दे दिया है कि आसिम का परिवार हिमांशी खुराना को पसंद नहीं करता. 

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का सॉन्ग 'मेरे लिए तुम काफी हो' रिलीज, आयुष्मान खुराना की आवाज का चला जादू


हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की मैनेजर निधि ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आसिम (Asim Riaz) की पूरी फैमिली तो हिमांशी खुराना के भी अगेंस्ट है. अगर सपोर्ट नहीं कर सकते तो नफरत फैलाने का तो मतलब नहीं. अंदर की बातें किसी को नहीं पता होती. थोड़े टाइम का शो देखकर जज कर लो बस."

ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, बताया- प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था...

निधि का यह ट्वीट काफी सुर्खियों में है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें, हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को लेकर सलमान खान आसिम रियाज (Asim Riaz) को फटकार लगा चुके हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने ये भी कहा था कि तुम उस लड़की के पीछे पड़े हो जो तुम्हें भाव ही नहीं दे रही है. हालांकि, सलमान खान की बातों का आसिम रियाज पर कोई असर नहीं हुआ. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanshi Khurana, Asim Riaz, Bigg Boss 13, Bigg Boss, Himanshi And Asim, Himanshi Khurana Manager, Nidhi Tweet Viral, Himanshi Khurana Manager Tweet Viral, Bigg Boss Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com