विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2023

मिलन होते ही बिछड़ेंगे 'गुम हैं किसी के प्यार' में के 'सई-विराट', प्रोमो देख देख फैंस बढ़ा पारा, कहा- #Sairat नहीं तो कुछ नहीं

मेकर्स द्वारा गुम हैं किसी के प्यार में के नए प्रोमो को देख सई और विराट के डायहार्ड फैंस को झटका लगा है. वहीं सोशल मीडिया पर वह अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

मिलन होते ही बिछड़ेंगे 'गुम हैं किसी के प्यार' में के 'सई-विराट', प्रोमो देख देख फैंस बढ़ा पारा, कहा- #Sairat नहीं तो कुछ नहीं
गुम हैं किसी के प्यार में का नया प्रोमो देख विराट और सई के फैंस को लगा झटका
नई दिल्ली:

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से एक 'गुम हैं किसी के प्यार में' की कहानी में दर्शकों को लीप देखने को मिलने वाला है, जिसके चलते नए एक्टर्स की तलाश भी शुरु हो गई है. हालांकि फैंस सई और विराट को ही देखना पसंद कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो को देख फैंस का गुस्सा बढ़ गया है और वह सीरियल को बॉयकॉट करने की भी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

स्टार प्लस के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर गुम हैं किसी के प्यार में का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सई कार में बैठकर खुशी से कहती है, 'किन लफ्जों में बयां करुं अपने इस इंतजार को' जबकि विराट कहता है 'हर घड़ी बस हर पल बस चाहूं तुम्हारे प्यार को' इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे से हाथ पकड़कर मिलते हैं और प्लेन में अपने दिल की बात कहते हैं. लेकिन फिर सब कुछ हिलने लगता है और सई के चीखने की आवाज आती है, जो फैंस को भी हैरान कर देती है. 

इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, प्यार कभी खत्म नहीं होता. सैराट हमेशा के लिए हैं. दूसरे ने लिखा, सई और विराट नहीं तो कुछ नहीं. तीसरे ने लिखा, हम सैराट को याद करेंगे. चौथे ने लिखा, नो सैराट नो गुम हैं किसी के प्यार में. पांचवे यूजर ने लिखा, हम वास्तव में इस तरह की खूबसूरत ऑनस्क्रीन जोड़ी को याद करेंगे. यह कितना शानदार शो रहा है.

बता दें, गुम हैं किसी के प्यार में के लिए लीड स्टार्स की तलाश अभी जारी है. वहीं इसके लिए फहमान खान से लेकर शहीर शेख, असीम रियाज और करण सिंह ग्रोवर से संपर्क किया गया है. हालांकि कौन इस शो में दिखेगा अभी यह फैसला नहीं आया है. 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update In Hindi, Ghkkpm, Ghkkpm Promo, Sai, Virat, Sairat, Ayesha Singh, Neil Bhatt, Tv News In Hindi, Tv Serial,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com