विज्ञापन

राम कपूर की हरकतों पर बीवी गौतमी हुईं शर्मिंदा, लॉकअप में जाकर इस एक्ट्रेस से मांगी माफी

लॉक अप के फिनाले से पहले बड़ा ड्रामा देखने को मिला. राम कपूर की हरकतों पर उनकी पत्नी गौतमी कपूर को शो में मौजूद एक एक्ट्रेस से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, अब यही सवाल हर किसी के मन में है.

राम कपूर की हरकतों पर बीवी गौतमी हुईं शर्मिंदा, लॉकअप में जाकर इस एक्ट्रेस से मांगी माफी
राम कपूर की हरकत पर गौतमी ने मांगी माफी
NDTV

रियलिटी शो लॉक अप का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा भी अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है. कंटेस्टेंट्स से मिलने इस बार उनके परिवार और दोस्त शो में पहुंचे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये मुलाकात माफी, आरोप और तीखे तानों में बदल जाएगी. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पल तब आया, जब टीवी स्टार राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने सबके सामने एक्ट्रेस श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांग ली. आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, अब इसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें; 30 जुलाई को सुबह 4.15 बजे आएगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, 4 मिनट 15 सेकंड में दिखेंगे श्रीराम से लेकर रावण तक

गौतमी ने सबके सामने मांगी माफी

फैमिली स्पेशल एपिसोड में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी शो में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर कहा कि अगर राम कपूर की किसी हरकत से उन्हें बुरा लगा हो, अगर उन्होंने गलत तरीके से उन्हें छुआ हो या बार-बार किस करके असहज किया हो, तो वो उनकी तरफ से माफी मांगती हैं. गौतमी की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए चौंक गए.

श्रेया पहले भी उठा चुकी हैं ये मुद्दा

दरअसल, श्रेया कालरा इससे पहले भी कई बार राम कपूर के टची बिहेवियर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने साफ कहा था कि बार-बार किस किया जाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है. शायद यही वजह रही कि गौतमी कपूर ने खुद आगे बढ़कर श्रेया से माफी मांगी. अब इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

श्रेयष का भी फूटा गुस्सा

शो में सिर्फ यही मामला सुर्खियों में नहीं रहा. श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड श्रेयष ने भी आकांक्षा चौधरी पर अपना गुस्सा निकाला. उनका आरोप था कि आकांक्षा ने शो में श्रेया के साथ गलत व्यवहार किया और उनके खाने में पानी डाल दिया. प्रोमो में श्रेयष आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाते नजर आते हैं, जिससे माहौल और भी गर्म हो जाता है.

फिनाले से पहले बढ़ा हाई वोल्टेज ड्रामा

वहीं दूसरी तरफ विकास गुप्ता भी शिल्पा शिंदे पर जमकर बरसते दिखाई देंगे. शो में हुई कुछ बातों को लेकर उन्होंने शिल्पा को खुलकर खरी-खोटी सुनाई. साफ है कि फिनाले से पहले लॉक अप में इमोशन, तकरार और बड़े खुलासों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है. अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथ लगेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Kapoor, Gautami Kapoor, Lock Upp Finale, Shreya Kalra, Shreya Kalra On Ram Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com