Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce Controversy Timeline: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी 10 साल की शादी को खत्म कर रहे हैं. वहीं फराह खान और रितेश देशमुख के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह तलाक ले रहे हैं और एक साल से अलग रह रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कंफर्म किया कि बिग बॉस 19 के दौरान भी वह अलग रह रहे थे. इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स का कपल पर अच्छा रिएक्शन सामने नहीं आया है. जहां लोगों ने कहा कि आकांक्षा चमोला रियलिटी शो के लिए झूठ बोल रही हैं तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि बिग बॉस में गौरव खन्ना ने अच्छी एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए. हालांकि फैंस के गुस्से का कारण यह भी है कि कुछ महीने पहले तक तलाक की खबरों को कपल ने खारिज किया था. आइए आपको बताते हैं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के 5 कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, जो बने चर्चा का विषय.
1. गौरव खन्ना ने बिग बॉस में कहा उन्हें बच्चे चाहिए, आकांक्षा को नहीं
बिग बॉस 19 के दौरान गौरव खन्ना ने कपल के पेरेंटहुड पर अलग अलग सोच के बारे में बात की. वहीं जब उनसे पूछा गया कि 9 साल की शादी में उन्होंने बच्चे के बारे में नहीं सोचा तो अनुपमा एक्टर ने कहा, नहीं मेरी वाइफ नहीं चाहती. मैं चाहता हूं. लेकिन यह लव मैरिज है. वो जो भी कहे मानना पड़ेगा. प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला का खुलासा, शादी के 10 साल बाद गौरव खन्ना से ले रहीं तलाक, कहा- एक साल से अलग रह रहे
2. आकांक्षा ने कहा- बच्चा पालना हलवा बनाने का काम नहीं
बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में ही आकांक्षा चमोला ने बच्चे के बारे में बात की. उन्होंने कहा, मैं डरती नही हूं. बच्चा पैदा करना हलवा बनाना नहीं होता है. बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. वहीं उन्होंने कहा था कि वह अपना करियर बनाना चाहती हैं और अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें लोग सेल्फिश कहेंगे.
3. गौरव खन्ना ने कहा- पिता बनने के लिए उन्होंने कुर्बानी दी
बिग बॉस में गौरव खन्ना पर आरोप लगे कि उन्होंने सिम्पथी के लिए बच्चों का टॉपिक उठाया. इस पर उन्होंने कहा, मैं बच्चों को बहुत पसंद करता हूं. और मैंने जब शादी की थी. तब मैंने ये तहे दिल से चाहता था कि मेरे बच्चे हो. आज के जमाने में बहुत ऐसे कम मर्द हैं जो अपनी बीवी से इतना प्यार करते हैं कि अपनी दिल की च्वॉइस को मार सके. मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं.
4. आकांक्षा चमोला के क्रिप्टिक पोस्ट ने दी तलाक की खबरों को अफवाह
आकांक्षा चमोला ने जनवरी 2026 में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरुरतें हो. वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. इसके बाद तलाक की खबरों ने तूल पकड़ी और वह चर्चा में आ गई.
5. गौरव- आकांक्षा ने कहा उनकी शादी ठीक है.
तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना ने कहा, हम बहुत खुश हैं. साथ में. इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं आकांक्षा ने कहा, “अगर मेरे पति मेरे साथ नहीं रहना चाहते थे, तो वो नौ साल तक साथ क्यों रहते?” टाइम्स ऑफ इंडिया को फरवरी में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "हमारी शादी में कोई भी परेशानी नहीं है और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं था. मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो सोशल मीडिया पर अपनी निजी बातें शेयर करे. वह पोस्ट मेरी आने वाली सीरीज के प्रमोशन के लिए था. लोग उसका अलग-अलग मतलब निकाल सकते थे, लेकिन बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया."
ये भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा, बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर दिया था धोखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं